Ladli Behan Yojana: केंद्र सरकार देश के लोगों की आर्थिक सहायता के लिए कोई न कोई योजनाएं चलाती रहती है. सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. सरकार की बहुत सी योजनाएं ऐसी है जो महिलाओं के लिए होती है. केंद्र सरकार के अलावा देश के अलग-अलग राज्य की राज्य सरकारें भी महिलाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इन्ही में से एक लाडली बहन योजना का नाम भी शामिल है.
साल 2023 में मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना शुरू की गई थी. सरकार की इस योजना के जरिए लाखों महिलाओं को लाभ मिलता है. लेकिन हाल ही में इस योजना में लाभ रही कई महिलाओं के नाम काट दिए गए है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि कहीं उनका भी तो नाम नहीं काट दिया गया है. तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या है चेक करने का तरीका?
मध्य प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडली बहन योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये की राशि दी जाती है. योजना में लाभ लेने के लिए कुछ नियम और पात्रताएं तय की गई है. जो महिलाएं इन पात्रताओं पर खरी नहीं उतरती. उनका नाम लाभार्थी सूची से हटा दिया जाता है. कहीं आपका भी नाम तो नहीं हटा दिया गया लाडली बहन योजना की लाभार्थी सूची से यह पता करने के लिए आपको योजनी की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/lbyapplicationstatus.aspx पर क्लिक करना होगा.
ये भी पढ़ें: जल्द आने वाली PM Kisan की 20वीं किस्त, 30 अप्रैल से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना…
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहन योजना के तहत राज्य की 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को लाभ दिया जाता है. वह महिलाएं जिनके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम होती है. वह इस योजना में लाभ के लिए आवेदन कर सकती है. लेकिन जिन महिलाओं के परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या इनकम टेक्स भरता है तो फिर उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…