Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जल्द आने वाली PM Kisan की 20वीं किस्त, 30 अप्रैल से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना…

Kisan ID Card For Farmers: किसान योजना की अगली किस्त जारी होने से पहले 30 अप्रैल तक सभी किसानों को करवाना होगा यह काम. नहीं तो अटक सकते हैं 20वीं किस्ते के पैसे.

PM Kisan Yojana: भारत सरकार आए दिन अपने नागरिकों के लिए कोई न कोई योजनाएं चलाती रहती है. जिसके जरिए गरीब लोगों को आर्थिक सहायता मिल सके. भारत की आधी से ज्यादा आबादी आज भी खेती और किसानों के जरिए अपना जीवन जीती है. सरकार भी किसानों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं लेकर आती है. ताकि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया जा सके. इस स्किम के जरिए हर साल किसानों को 6000 रुपये की सहायता तीन किस्तों में दी जाती है. लेकिन अगर आपने 30 अप्रैल से पहले ये जरूरी काम नहीं किया तो इस बार किस्त आपके खाते में नहीं आएगी. तो जल्द इस काम पूरा करें और योजना का लाभ पाए.

जल्द आने वाली पीएम किसान की 20वीं किस्त

देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ उठा रहे हैं. पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 की आर्थिक मदद दी जाती है जो तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है. अब तक 19 किस्तों का लाभ किसानों को मिल चुका है. अब किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. उम्मीद की जा रही है कि 20वीं किस्त जून के महीने में आ सकती है. 20वीं किस्त पाने के लिए किसानों को 30 अप्रैल से पहले किसान पहचान पत्र बनवाना जरूरी है.

30 अप्रैल से पहले पूरा कर लें ये काम

आपको बता दें कि कृषि विभाग की ओर से किसानों पहचान पत्र यानी फार्मर आईडी कार्ड बनवाने के लिए सूचना जारी कर दी गई है. सभी किसानों को बता दिया गया है कि 30 अप्रैल तक उन्हें यह पहचान पत्र बनवाना होगा. इस मैसेज में किसान आईडी कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में भी किसानों को सूचना दी गई है. किसान आईडी कार्ड बनवाने वाले किसानों को अपने नजदीकी कृषि विभाग या राजस्व विभाग जाना होगा या फिर नजदीकी जन सेवा केंद्र जाना होगा.

ये भी पढ़ें: बाबा केदार के दर्शन अब और आसान! शुरू हुई 2025 की हेलीकॉप्टर बुकिंग, जानिए पूरी प्रक्रिया

कहां से बनेगा किसान पहचान पत्र?

अगर आपके पास किसान पहचान पत्र नहीं है तो इसको बनवाने के लिए नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है. यह कदम सरकार ने किसानों की पहचान को सुनिश्चित करने और स्कीम का पूरा बेनेफिट्स पहुंचाने के लिए किया गया है. इसलिए आप समय रहते किस्त पाने के लिए इसको बनवा लें.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital