यूटिलिटी

आपने लिया क्या LIC की इस पॉलिसी का फायदा? इससे जुड़े तो मान जाएंगे जीवन वाकई आजाद है..!

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है. जिसके पास जीवन बीमा के साथ निवेश के अन्य कई प्लान भी मौजूद हैं. इसके अलावा ये समय-समय पर निवेशकों के लिए नई स्कीम्स को लेकर आती है. एलआईसी की सबसे खास बात यह है कि इसकी योजनाओं में निवेश करने पर गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही ग्राहकों को बाजार जोखिमों के खतरों का भी सामना नहीं करना पड़ता है. यही वजह है लोगों के बीच हमेशा पहली पसंद LIC रहती हैं. ऐसे ही इन दिनों एलआईसी की एक नई स्कीम लोगों के बीच काफी चर्चा है. इस स्कीम को भारतीय जीवन बीमा निगम ने बीते साल लाॅन्च किया था, जिसका नाम जीवन आजाद प्लान (LIC Jeevan Azad Plan) है.

जानें जीवन आजाद प्लान के बारे में

इस प्लान को लेकर एलआईसी (LIC) पिछले साल यानी जनवरी 2023 में लेकर आई थी. ताकि लोगों को सुरक्षा के साथ बचत का भी लाभ मिले. ये एक नॉन लिंक्ड, नॉन पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल प्लान है. इस स्कीम में 15 से 20 साल की अवधि के लिए निवेश करना होगा. जीवन आजाद प्लान में न्यूनतम सम एश्योर्ड अमाउंट 2 लाख रुपये है तो वहीं एलआईसी (LIC) ने इस प्लान के तहत अधिकतम सम इश्योर्ड 5 लाख रुपये रखा है. जिसने ये पॉलिसी खरीदी है या जो इस पॉलिसी का धारक है, उसे मैच्‍योरिटी के समय जो पॉलिसी खरीदते वक्त जो अमाउंट बीमा कंपनी द्वारा तय किया गया होगा, उसका पूरा भुगतान एकसाथ धारक को कर दिया जायेगा.

ये भी पढ़ें: क्या Indian Oil महिलाओं को दे रही है FREE में सोलर चूल्हा, जानें क्या है पूरा मामला?

कैसे फायदेमंद है ये प्लान

एलआईसी (LIC) के दस्तावेज के अनुसार, ‘जिनकी उम्र 8 वर्ष या उससे अधिक है, उनके लिए जोखिम को स्वीकार किए जाने की तिथि ये यानी पॉलिसी के जारी होने की तिथि के साथ ही जोखिम प्रारंभ हो जाएगा.’ वही एलआईसी (LIC) ने जीवन आजाद प्लान की जानकारी के लिए जो दस्तावेज अपनी वेबसाइट पर जारी किया है, उसके अनुसार जीवन आजाद प्लान का धारक वहीं बन सकता है, जिसकी उम्र कम से कम 90 दिन पूरी हो चुकी हो तथा अधिकतम आयु 50 हो. तो वहीं मैच्‍योरिटी के लिए पॉलिसी धारक की न्यूनतम आयु 18 साल होनी चाहिए साथ ही अधिकतम की उम्र सीमा 70 वर्ष रखी गई है.

पैसे देने के लिए कई ऑप्शन

जीवन आजाद प्लान के लिए एलआईसी (LIC) ने किस्त को जमा करने के लिए चार तरह का प्लान रखा है. पहला है मासिक जिसमें न्यूनतम किस्त की राशि 5000 रुपये है. इसके बाद है तिमाही 15000 रुपये न्यूनतम किस्त की राशि है. वैसे ही दो और प्लान हैं छमाही और वार्षिक, जिसमें न्यूनतम किस्त की राशि 25000 और 50000 रुपये है.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दम्माम से अरामको तक… दहल उठा सऊदी अरब! हूतियों का घातक वार, कहां हैं तुर्कीये और पाकिस्तान?

सऊदी अरब के दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट और सऊदी अरामको के तेल ठिकाने…

12 minutes ago

आज वृद्धि योग से इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत: मेष-धनु को विशेष लाभ, मिथुन वाले रहें सावधान

आज 22 अक्टूबर 2026 को वृद्धि योग के प्रभाव से मेष, धनु, वृश्चिक और कुंभ…

1 hour ago

पापांकुशा एकादशी पर बना वृद्धि योग और भद्रा का साया, जानें आज के सभी शुभ मुहूर्त और राहुकाल

22 अक्टूबर 2026 को पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: शेयर बाजार से लाभ के संकेत, कामकाज में बढ़ेगी व्यस्तता; गुस्से पर रखें काबू

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में जिम्मेदारियां बढ़ सकती…

1 hour ago