दुनिया

NEPAL: प्रधानमंत्री बने रहेंगे पुष्प कमल दहल, चौथी बार जीता विश्वास मत, जानिए संसद में कितने सांसदों का साथ मिला

Prime Minister of Nepal: नेपाल में पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ प्रधानमंत्री बने रहेंगे. आज उन्होंने नेपाली संसद में विश्वास मत हासिल कर लिया. दिसंबर 2022 में दोबारा प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद वह सोमवार (20 मई) को चौथी बार विश्वास मत जीते.

न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्प कमल दहल ने विपक्षी नेपाली कांग्रेस के विरोध के बीच विश्वास मत हासिल किया. दरअसल, नेपाली कांग्रेस सहकारी समितियों में जमा राशि के गबन में कथित संलिप्तता के लिए उप प्रधानमंत्री और गृह मामलों के मंत्री रबी लामिछाने के खिलाफ एक जांच समिति की मांग कर रही है.

संसद में विश्वास मत में 158 सांसदों ने लिया हिस्सा

निचले सदन के स्पीकर देव राज घिमिरे ने घोषणा की, “विश्वास मत में 158 सांसदों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 157 ने विश्वास मत के लिए मतदान किया, जो सदन में कुल मौजूदा विधायकों का बहुमत है.”

157 सांसदों ने विश्वास मत के लिए मतदान किया

275 सदस्यीय सदन में विश्वास मत जीतने के लिए 138 सांसदों का समर्थन पर्याप्त है. राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल के पिछले सप्ताह गठबंधन सरकार से बाहर होने के बाद नेपाली संसद में विश्वासमत पर वोटिंग हुई.

दहल ने तीसरी बार पीएम का पदभार संभाला था

नवंबर 2022 में नेपाल के आम चुनाव में निचले सदन में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और दहल ने उसी साल दिसंबर में गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में तीसरी बार पदभार संभाला और तब से उनके पास अलग-अलग गठबंधन सहयोगी हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

1 hour ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago