सांकेतिक फोटो
Lok Sabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग आज यानी 19 अप्रैल को शुरू हो चुकी है. इसमें 21 राज्यों की 102 सीटों का फैसला आम जनता वोट करके करेगी. वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है. ऐसे में अगर आपकी उम्र 18 साल हो चुकी है या फिर उसे अधिक है और आप वोट देने की तैयारी में है तो आपके लिए ये खबर काम आ सकती है.
वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है. क्योंकि पोलिंग बूथ पर जाकर आपको वोट डालने से पहले वोटर आईडी कार्ड दिखाना होता है. वोटर आईडी कार्ड के जरिए वोटरों की पहचान को वेरीफाई किया जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपने नए वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई किया था लेकिन वोटर आईडी आपके पास नहीं आया है तो क्या करना चाहिए?
अगर आपका वोटर आईडी कार्ड खो गया है या फिर वोटिंग सेंटर पर आप अपना वोटर आईडी कार्ड वे जाना भूल गए है तो घबराए नहीं. क्योंकि अगर आपका वोटर रजिस्टर्ड हैं तो आप बिना वोटर आईडी कार्ड के भी वोट डाल सकते हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, वोटर आईडी के अलावा और भी कई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको दिखाकर वोट करने की अनुमति मिल जाती है. इसके लिए चुनाव आयोग ने 12 डॉक्यूमेंट के बारे में बताया है. जिसमें से कोई भी एक डॉक्यूमेंट होने पर वोट डाला जा सकता है. तो चलिए जानते हैं वोट डालने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है.
1. आधार कार्ड
2. सर्विस आईडी कार्ड
3. पैन कार्ड
4. यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी किया गया पासबुक
7. सर्विस आईडी कार्ड
8. लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड
9. पासपोर्ट
10. पेंशन कार्ड
11. मनरेगा जॉब कार्ड
यह भी पढ़ें : 2024 में तेजी से बढ़ेगी भारतीय अर्थव्यवस्था, यूएनसीटीएडी ने लगाया 6.5 प्रतिशत की दर से तेजी का अनुमान
अगर आपके पास सिर्फ आईडी कार्ड है तो भी आप वोट नहीं डाल सकते हैं. इसके लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना चाहिए. ऐसे में आप यह चेक कर लें कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं. वोटर लिस्ट में नाम चेक करना बेहद आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले Election24.eci.gov.in पर क्लिक करना होगा. उसके बाद Search Your Name पर क्लिक करना होगा. फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए तीन ऑप्शन दिए गए है. जिसमें Search by EPIC, Search by Details, Search by Mobile के किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट कर सकते हैं.
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सभी देशवासियों को धनतेरस की शुभकामनाएं दी हैं. पीएम…
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…