चुनाव

Lok Sabha Election 2024: महागठबंधन के दो और NDA के तीन प्रत्याशी खुद को नहीं कर सकेंगे मतदान, एक वोट देंगे भी तो दूसरे को, ये बड़ी वजह आई सामने

Lok Sabha Election-2024 First Phase Voting: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर आज देश के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. तो वहीं बिहार की चार लोकसभा सीटों- गया, औरंगाबाद, नवादा और जमुई के लिए वोटिंग जारी है. लोग बढ़चढ़ कर मतदान कर रहे हैं. यहां कुल 38 प्रत्याशियों में एक मौजूदा लोकसभा सांसद, एक राज्यसभा सदस्य, एक पूर्व मुख्यमंत्री, एक पूर्व मंत्री, एक पूर्व विधायक भी मैदान में हैं. भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग जारी है. जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बड़ाबांध बूथ संख्या 263 पर शांतिपू्र्ण ढंग से मतदान हो रहा है.

बता दें कि अधिक से अधिक वोट बैंक को प्रभावित करने के लिए बिहार के इन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों ने अंतिम समय तक शक्ति प्रदर्शन किया. बता दें कि 17 अप्रैल की शाम को ही उन लोकसभा सीटों के लिए प्रचार बंद हो गए थे, जहां आज वोट पड़ रहे हैं. तो वहीं बिहार से एक चौंका देने वाली खबर भी सामने आ रही है. यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी के एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के एक और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के एक उम्मीदवाद आज के दिन फिलहाल खुद को वोट नहीं दे सकेंगे. इसी तरह महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल के दो उम्मीदवार भी आज खुद को वोट नहीं कर सके हैं.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election-2024: 4627 उड़नदस्ते, 2028 वीडियो निगरानी दल और 361 पर्यवेक्षक… बने चुनाव आयोग की आंख-कान, नहीं बचेंगे वोटर्स को प्रलोभन देने वाले

हालांकि इन पांच में से चार तो ऐसे प्रत्याशी हैं, जो आज वोट नहीं करने वाले हैं. तो वहीं राजद के एक प्रत्याशी वोट करेंगे भी तो वह खुद को वोट न करके उनको दूसरे को वोट देना पड़ेगा. दरअसल इन चार सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के चार-चार प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं लेकिन अपने चुनावी मैदान के वोटर न हो पाने के कारण खुद को भी वोट देने में असमर्थ हैं.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने परिवार सहित डाला वोट

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश सहित अपने परिवार के साथ जमुई जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलैया में बूथ नंबर 174 पर मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की. बता दें कि सुबह 9 बजे तक सामान्य सीट औरंगाबाद में महज 6.01 प्रतिशत ही वोट पड़े तो वहीं नवादा में 6.15 प्रतिशत मतदान हुआ. गया सुरक्षित सीट पर 9.30 प्रतिशत और जमुई सुरक्षित सीट पर 9.12 प्रतिशत पर वोट पड़े हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

14 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

45 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

58 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

1 hour ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago