यूटिलिटी

शहरों में बंपर डिमांड, फिर भी बाजरे की खेती क्यों छोड़ रहे किसान? जानिए पूरी सच्चाई

Bajra farming challenges: आधुनिक शहरी जीवनशैली में ‘हेल्थ कॉन्शियस’ लोगों के बीच बाजरे (Millet) का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. रेस्टोरेंट्स से लेकर सुपरमार्केट तक बाजरे से बने डोसे, कुकीज और हेल्दी फूड्स की मांग आसमान छू रही है. लेकिन इस सुनहरी तस्वीर का एक दूसरा और कड़वा पहलू भी है. जमीनी स्तर पर किसान बाजरे की खेती से किनारा कर रहे हैं. जिस अन्न को भविष्य का ‘सुपरफूड’ माना जा रहा है, वह उगाने वालों के लिए घाटे का सौदा क्यों बन रहा है? जवाब है, बाजार की अनिश्चितता और सही कीमत (MSP) का न मिलना.

धान और मक्के के आगे क्यों हार रहा है बाजरा? (Bajra demand in India)

कृषि विशेषज्ञों का स्पष्ट कहना है कि किसानों को खेती में सुरक्षा चाहिए. जहां धान (चावल) की सरकारी खरीद की गारंटी है और मक्का खरीदने के लिए पोल्ट्री उद्योग जैसा बड़ा बाजार मौजूद है, वहीं बाजरे के लिए ऐसा कोई मजबूत सिस्टम अब तक विकसित नहीं हो पाया है.

तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय (TNAU) के आंकड़े इस संकट की गवाही देते हैं. राज्य में जहां धान की खेती 21.57 लाख हेक्टेयर में लहलहा रही है, वहीं ‘छोटे बाजरे’ की खेती सिमट कर मात्र 1.34 लाख हेक्टेयर रह गई है. नीलगिरी के किसान के. मोहन बताते हैं कि वे पहले रागी और समाई उगाते थे, लेकिन इसे बेचने में इतनी दिक्कतें आईं कि मजबूरन उन्होंने इसे छोड़कर चाय की खेती शुरू कर दी.

बाजरे के फायदे अनेक, फिर भी जोखिम क्यों? (MSP for Bajra)

इसे उगाने में पानी की बहुत कम जरूरत होती है और लागत भी नाममात्र की आती है. अनियमित बारिश या सूखे की स्थिति में भी यह बंपर उत्पादन दे सकता है. इसके बावजूद, मजबूत बाजार, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), और प्रोसेसिंग यूनिट्स की कमी के कारण किसान जोखिम उठाने से डरते हैं. विशेषज्ञों का दावा है कि अगर सरकारी खरीद प्रणाली दुरुस्त की जाए, तो अगले 3 साल में बाजरे का उत्पादन दोगुना हो सकता है.

पुदुकोट्टई का FPO मॉडल बना उम्मीद की किरण (Bajra in Healthy food)

इन तमाम चुनौतियों के बीच तमिलनाडु का सूखा प्रभावित पुदुकोट्टई जिला एक नई उम्मीद जगा रहा है. यहां ‘किसान उत्पादक संगठनों’ (FPOs) ने बाजरे की खेती को नया जीवन दिया है. इस पहल से 1300 से अधिक किसान जुड़े हैं, जिनमें 78% हिस्सेदारी महिलाओं की है.

ये भी पढ़ें: क्या आपकी रसोई का ‘तेल’ बिगाड़ रहा है देश का बजट? जानिए भारत हर महीने कितना खाने का तेल करता है आयात

ये संगठन हर साल किसानों से करीब 600 टन बाजरा खरीदते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस बाजरे से बने उत्पादों को अब सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जा रहा है, जिससे किसानों की आय में सीधा सुधार हुआ है. इसी तरह विरुधुनगर के किसान आई. पैकियाराज भी कृषि विभाग की मदद से अपनी उपज का 80% हिस्सा ‘बीज’ के रूप में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं. जरूरत सिर्फ पुदुकोट्टई जैसे मॉडल को पूरे देश में लागू करने की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

26 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

51 minutes ago