Jitendra Kumar
Bihar News: बिहार के बेतिया से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने ही घर में आग लगा दी. घटना बेतिया नगर थाना क्षेत्र के मित्र चौक (वार्ड नंबर 14) की है. देर रात हुई इस हरकत की वजह से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि घर में रखे कैश और गहनों समेत लाखों रुपये की संपत्ति पल भर में जलकर खाक हो गई.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी संजय कुमार ठाकुर पिछले तीन दिनों से अपनी मां के साथ लगातार झगड़ा कर रहा था. देर रात वह भारी मात्रा में शराब पीकर घर लौटा और विवाद के दौरान तैश में आकर घर के भीतर आग लगा दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि आस-पड़ोस के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए.
घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-जैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. घर का सारा कीमती सामान, फर्नीचर, गहने और नगदी जलकर राख के ढेर में बदल चुके थे.
पीड़ित मां अनीता देवी ने रोते हुए अपना दर्द बयां किया. उन्होंने बताया, “मेरा बेटा हमेशा शराब के नशे में डूबा रहता है. उस रात भी वह नशा करके घर आया था. घर में कोई बड़ा विवाद नहीं हुआ था, लेकिन उसने अचानक घर में आग लगा दी और खुद मौके से भाग गया.”
वहीं मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें मित्र चौक पर आग लगने की सूचना मिली थी. जब तक टीम पहुंची, आग काफी फैल चुकी थी. जांच में स्थानीय लोगों और परिवार ने पुष्टि की है कि आपसी कलह में नशेड़ी बेटे ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है.
ये भी पढ़ें- इंदौर से नहीं लिया सबक, MP में पानी का खूनी खेल जारी: कभी इंसान, कभी तोते, तो अब रिहंद डेम की मछलियां बनीं शिकार!
इस पूरी घटना के पीछे एक और दिलचस्प और अजीब बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि जिस मकान को संजय ने आग के हवाले किया, वह पहले उसी के परिवार का था. कुछ समय पहले आर्थिक तंगियों या अन्य कारणों से परिवार ने इस मकान को बेच दिया था और बाद में उसी मकान में किराएदार बनकर रह रहे थे. फिलहाल वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी संजय कुमार ठाकुर फरार है और स्थानीय पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लिए बड़ी खुशखबरी दी है. उन्होंने…
JEE Mains 2027: JEE Main 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. जनवरी में…
पाकिस्तान को साल 2027 के लिए IMF और World Bank Group के Board of Governors…
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने की योजना पर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…
PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…