यूटिलिटी

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर दिखी तेजी, जानिए आपके शहर में क्या हैं रेट्स

Petrol-Diesel Price Today: आज 16 अप्रैल की सुबह 6 बजे से देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं. भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 65 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बनी हुई हैं, फिर भी भारत में ईंधन के दामों में इज़ाफा देखने को मिला है. यूपी और बिहार के कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं. हालांकि दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में दाम स्थिर बने हुए हैं.

सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. इसके अलावा, स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) में भी 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. हालांकि बेसिक एक्साइज ड्यूटी (BED) में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ध्यान दें कि SAED से जो टैक्स वसूला जाता है, वह राज्यों के साथ साझा नहीं किया जाता.

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.67
  • मुंबई: पेट्रोल ₹103.50 | डीजल ₹90.02
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹105.01 | डीजल ₹91.82
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹101.03 | डीजल ₹92.61

अन्य प्रमुख शहरों के दाम

  • नोएडा: पेट्रोल ₹94.77 | डीजल ₹87.89
  • गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.70 | डीजल ₹87.81
  • बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.98 | डीजल ₹90.99
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45
  • जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
  • पटना: पेट्रोल ₹106.11 | डीजल ₹92.92
  • गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.02 | डीजल ₹87.88
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹94.52 | डीजल ₹87.81
  • हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर के दाम

अगर आप इंडियन ऑयल के ग्राहक हैं तो अपने शहर के कोड के साथ RSP टाइप करके 9224992249 पर SMS करें. BPCL ग्राहकों को RSP लिखकर 9223112222 पर भेजना होगा. कुछ ही देर में आपको ताजा कीमत की जानकारी मिल जाएगी.

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today:सोने की चमक थोड़ी फीकी, चांदी में दिखी तेजी, यहां देखें आज का ताजा रेट

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

11 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

18 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

22 minutes ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

23 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

41 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

46 minutes ago