यूटिलिटी

PAN-Aadhar Linking: पैन-आधार को लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे लिंक

PAN-Aadhaar Link Extended: पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी समय सीमा को कई बार बढ़ाया जा चुका है. पिछले साल जून 2022 के बाद से सरकार ने 1000 रुपए का जुर्माना भी निर्धारित किया था. इस बार भी पैन को 31 मार्च, 2023 तक आधार से लिंक कराने की समय सीमा रखी गई थी. लेकिन एक बार फिर केंद्र सरकार ने पैन के साथ आधार को लिंक करने की समय सीमा को आगामी 30 जून 2023 तक बढ़ाने का एलान किया है. इस तारीख तक इसके उपयोगकर्ता पैन को आधार के साथ लिंक कर सकेंगे. सरकार जल्द ही इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी करेगी.

वहीं इस तारीख के बाद इसे लिंक न कराने पर यह अमान्य हो जाएगा. अमान्य होते ही आप बैंक से अधिक रकम निकालने से लेकर सरकार से किसी योजना में सब्सिडी लेने तक का काम नहीं कर पाएंगे. इसके अलावा आयकर रिटर्न इत्यादी में भी आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इस बार समय सीमा खत्म होने से पहले ही अपने पैन को आधार से लिंक करा लें.

इस तरह करें चेक कि पैन-आधार कार्ड से लिंक है या नहीं

अगर आपको इसे लेकर कोई कंफ्यूजन है कि आपने अपना PAN-Aadhar कार्ड से लिंक कराया था या नहीं तो भी चिंता की कोई बात नहीं आप ऑनलाइन अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको मात्र अपने मोबाइल से एक SMS करना होगा.

इसे भी पढें: Bank Holiday in April 2023: अप्रैल में 15 दिनों तक बैंक रहेंगे बंद, निपटा ले जरूरी काम, देखें पूरी लिस्ट

PAN को आधार से लिंक करने के लिए करें यह SMS

अपने पैन को आप घर बैठे ही आधार से लिंक करा सकते हैं. इसके लिए आपको UIDPAN लिखने के बाद स्पेस देते हुए अपना आधार नंबर लिखना है. फिल इसे अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 567678 या फिर 56161 पर भेज दें. आपके मैसेज के जाने के कुछ देर बाद आपके PAN का Aadhar से लिंक है या नहीं इसका संदेश आ जाएगा.

मैसेज के अलावा भी आप ऑनलाइन वेब पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर जाकर भी अपने पैन को आधार से लिंक कर सकते हैं या इस बात की जानकारी ले सकते हैं कि यह लिंक है या नहीं. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

50 seconds ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

5 minutes ago

विदेशी नागरिकता और प्रदर्शन में शामिल होना पड़ा भारी, आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने का फरमान

Mumbai Police Notice: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई…

14 minutes ago

आरा में दिनदहाड़े रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या, बेटे के सामने बरसाईं गोलियां

Crime News: बिहार के आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी और क्षत्रिय संघ बिहार के अध्यक्ष…

28 minutes ago

परमिंदर सिंह झोटा मर्डर केस: पंजाब बंद का मानसा में दिखा भारी असर, सड़कें सुनसान और बाजार पूरी तरह ठप

Punjab News: परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध और इंसाफ की मांग को लेकर 15…

33 minutes ago