Paytm Crisis
Paytm Crisis: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) से जुडी कुछ नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आरबीआई की ओर से कहा गया है कि चूंकि पेटीएम पेमेंट्स बैंक 15 मार्च, 2024 के बाद अपने ग्राहक खातों और वॉलेट में और क्रेडिट स्वीकार नहीं कर सकता है, इसलिए कुछ अतिरिक्त कदम जरूरी हो गए हैं. आपको बता दें पेटीएम पेमेंट्स बैंक द्वारा संचालित ‘@paytm’ हैंडल का उपयोग करके UPI ग्राहकों द्वारा निर्बाध डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करना और कई भुगतान एप सेवा प्रदाताओं के साथ UPI सिस्टम में जारी जोखिम को कम करना शामिल है.
भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम की UPI सेवा को बरकरार रखने के लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से जरूरी कदम उठाने को कहा है. पेटीएम यूपीआई (Paytm UPI) यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर है. केंद्रीय बैंक ने एनपीसीआई को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पेटीएम ऐप से सर्विस बरकरार रहे, इसके लिए NPCI पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के तौर पर हाई वॉल्यूम के यूपीआई ट्रांजेक्शन्स की क्षमता रखने वाले बैंकों के सर्टिफिकेशन की सुविधा प्रदान करे.
आरबीआई ने एनपीसीआई से से One 97 Communications Ltd की यूपीआई सिस्टम में थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर बनने के आग्रह की समीक्षा करने को कहा है. आरबीआई का कहना है कि अगर ओसीएल को थर्ड पार्टी एप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) का स्टेटस मिलता है तो @paytm हैंडल ग्राहकों को बिना किसी मुश्किल में डाले सीमलेस तरीके से माइग्रेट होना चाहिए.
आरबीआई ने एनसीपीआई को पेटीएम की मदद करने को कहा है, जिससे पेटीएम यूपीआई की सेवाएं चालू रहें. एनसीपीआई के नेतृत्व में देशभर में यूपीआई ट्रांजेक्शन किए जाते हैं. आरबीआई ने कहा है कि एनसीपीआई पेटीएम यूजर्स को 4 से 5 बैंकों का ऑप्शन प्रदान करने में मदद करे, जिससे वह आसानी से अपना यूपीआई अकाउंट नए बैंक से लिंक कर सके और अपनी यूपीआई सर्विस को 15 मार्च के बाद जारी रख सके.
आरबीआई के इन नए दिशा-निर्देशों का असर अगले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को पेटीएम के शेयर पर दिख सकता है. पेटीएम के शेयर में और तेजी देखने को मिल सकती है. आज भी पेटीएम का शेयर 5 फीसदी के उछाल के साथ अपर सर्किट पर बंद हुआ है. एक समय लगातार गिर रहे पेटीएम के शेयर में अब तेजी देखने को मिल रही है.
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की रणनीति में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश, MSME,…
UP Budget 2026-27: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के स्वास्थ्य सुधारों का ध्यान अस्पतालों के निरीक्षण, बुनियादी…
Western UP Politics: चंद्रशेखर आजाद ने संवैधानिक अधिकारों, शिक्षा, गरिमा, जमीनी सक्रियता और राजनीतिक प्रतिनिधित्व…
छोटे दुकानदारों और स्व-रोजगार से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा देने के लिए…
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…