यूटिलिटी

LIC की इस स्कीम में हर महीने मिलेगी पेंशन, सिर्फ एक बार करना होगा निवेश

LIC Saral Pansion Plan: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी जीवन बीमा निगम में हर आयु वर्ग के व्यक्ति के लिए पॉलिसी मौजूद है. इनमें से कई स्कीम्स खासी लोकप्रीय हैं और सुरक्षित निवेश के साथ ही निवेश की रकम पर जबरदस्त रिटर्न भी देती हैं. हम बात कर रहे हैं एलआईसी की ऐसी पॉलिसी की जो आपको हर महीने पेंशन की गारंटी देती है. खास बात ये कि इसमें आपको सिर्फ एक बार निवेश कना पड़ता है और इसके साथ ही आपको पेंशन मिलनी शुरु हो जाती है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी सरल पेंशन प्लान.

40-80 वर्ष है स्कीम के लिए आयु सीमा

उम्र भर पेंशन की गारंटी देने वाली इस एलआईसी सरल पेंशन स्कीम को 40 साल की उम्र से लेकर 80 साल की उम्र तक का व्यक्ति खरीद सकता है. इस स्किम को आप अकेले या पति-पत्नी के साथ मिलकर भी ले सकते हैं. इसमें पॉलिसीधारक को पॉलिसी शुरु होने की तारीख के 6 महीने बाद भी सरेंडर करने की सुविधा भी दी जाती है. इसके अलावा डेथ बेनेफिट के मामले में देखें तो अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को निवेश की राशि वापस लौटा दी जाती है.

ये भी पढ़ें:Monsoon Destinations: चारों तरफ हरियाली…मानसून का मजा दोगुना कर देगी ये 6 जगहें

LIC Saral Pansion Plan में खरीद सकते है 12,000 की एन्युटी

LIC Saral Pansion Plan में आप कम से कम 12,000 रुपय सालाना की एन्युटी खरीद सकते हैं. वहीं अधिकतम इन्वेस्टमेंट की कोई लिमिट नहीं है आप अपने निवेश के हिसाब से पेंशन पा सकते हैं. इस स्किम में कोई भी व्यक्ति इस प्लान के तहत एक बार प्रीमियम भरने के बाद सालाना, छमाही,तिमाही या मासिक आधार पर पेंशन पा सकते हैं. वह इस एकमुश्त निवेश से एन्युटी खरीद सकता है. LIC Calculator के हिसाब से अगर कोई भी 42 साल का व्यक्ति 30 लाख रुपय की एन्युटी खरीदता है तो उसे हर महीने 12,388 रुपय राशि पेंशन के रुप में मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

2 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

3 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

3 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

3 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

4 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

4 hours ago