यूटिलिटी

लोकसभा चुनाव के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम कहीं बढ़े तो कहीं घटे, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Today Price: राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट की जाती हैं. आज यानी 2 मई 2024 के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार आज कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं. वहीं कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हो गया है. देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

दरअसल, हर दिन सुबह 6 बजे देश भर में पेट्रोल और डीजल के नए दाम अपडेट किए जाते हैं. जिसके अनुसार आज भी सुबह 6 बजे भारत में कीमतों में बदलाव किया जाता है. ऐसे में अगर आप अपने वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो आपको ईंधन की नई कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए. आइए जानते हैं कि मौजूदा समय में आपके शहर में पेट्रोल और डीजल का दाम क्या होगा.

क्या है कच्चे तेल की कीमत?

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां कच्चा तेल महंगा हो गया है. ब्रेंट क्रूड 87.86 डॉलर प्रति बैरल है जबकि WTI क्रूड 81.11 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. वहीं भारत की बात करें तो वहां सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 मई 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हो रखी है.

दिल्ली-मुंबई समेत इन महानगरों में इतना हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम (Petrol Diesel Prices)

  • दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है.
  • वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • इसके अलावा, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.32 रुपये प्रति लीटर है.

प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें (Oil prices in major cities)

  • नोएडा में पेट्रोल 94.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.96 रुपये प्रति लीटर है.
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.05 रुपये प्रति लीटर है.
  • पटना में पेट्रोल 105.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.04 रुपये प्रति लीटर है.
  • चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 82.40 रुपये प्रति लीटर है.
  • लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.76 रुपये प्रति लीटर है.
  • बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 85.93 रुपये प्रति लीटर है.

SMS के जरिये जानें पेट्रोल-डीजल की लेटेस्ट कीमत

अगर आपको अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत के बारे में जानना है और अगर आप इंडियन ऑयल के कस्टमर हैं तो इसके लिए आपको RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. जिसके बाद आपको अपने शहर में चल रहे ईंधन के दामों की जानकारी घर बैठे ही मैसेज के जरिए मिल जाएगी. वहीं, अगर आप BPCL के कस्टमर हैं तो आप RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर पेट्रोल-डीजल के ताजा दामों से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

भारत-अमेरिका के ‘ऑपरेशन मानसून थंडर’ से टूटा 5 लाख नशीली गोलियों का नेटवर्क, अमित शाह ने थपथपाई पीठ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले संयुक्त…

14 minutes ago

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

21 minutes ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

24 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

54 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

56 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

1 hour ago