यूटिलिटी

Petrol Diesel Price Today: कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी मिली राहत, कैसे चेक करें रेट

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के बीच आज एक खबर राहत वाली आई है. आज पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी हुए हैं, जिसके अनुसार दिल्ली में इसकी कीमतें कम हुई हैं. नई दरें 8 दिसंबर यानी आज से ही लागू हो जाएंगी. आइए जानते हैं, पेट्रोल-डीजल की नई दरों के अनुसार आम आदमी को कितनी राहत मिली है.

नई दरों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का रेट कम होने के बाद 95.41 रुपये लीटर तो डीजल का रेट 86.67 रुपये लीटर हो गया है.

जनिए कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

बात करें एक दिन पहले के रेट की तो 7 दिसंबर को दिल्ली में पेट्रोल का रेट 96.72 रुपये प्रति लीटर था तो डीजल की दर 89.62 रुपये लीटर थी. काफी दिनों से पेट्रोल-डीजल के रेट में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया था. वहीं आज इसके रेट में कमी करते हुए पेट्रोल का रेट 95.41 रुपये कर दिया गया है. वहीं डीजल की दरों में भी कमी करते हुए इसे 86.67 रूपये प्रति लीटर कर दिया गया है. ऐसे में बढ़ती महंगाई के बीच इससे थोड़ी राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: Repo Rate: कार लोन और होम लोन होगा महंगा, RBI के रेपो रेट बढ़ाने से लगा झटका

कंपनियों द्वारा निर्धारित दर के अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अपनी तरफ से भी टैक्स लगाया जाता है. राज्य सरकारें इनकी कीमतों पर अपने अनुसार वैट (VAT) लगाती हैं. जिस वजह से अलग-अलग राज्यों में इनकी दरें कम या ज्यादा रहती हैं. अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेल की घटती-बढ़ती कीमतों के मद्देनजर भारतीय तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट को अपडेट करती हैं.

आप कैसे जान सकते हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

इंटरनेशनल मार्केट में रोज क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर इनके दाम तेल विपणन कंपनियों द्वारा तय किए जाते हैं. इन दिनों क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट आई है. अगर आप अपने शहर में इनकी कीमतों को जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बस एक SMS करना होगा. इडियन ऑयल (IOCL) कंपनी के कस्टमर चाहें तो RSP कोड लिखते हुए 9224992249 नंबर पर SMS कर सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago