Categories: मनोरंजन

Bhojpuri Movies: खेसारी और निरहुआ की ये भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं इतने करोड़ की कमाई, देखें लिस्ट

Bhojpuri Movies:  भोजपुरी फिल्में छोटी बजट और कम समय में तैयार की जाती है. ऐसे में धड़ा-धड़ भोजपुरी की फिल्में रिलीज की जाती रही है और इन फिल्मों को खूब सफलता भी मिलती रही है. इसके पीछे का सबसे बड़ा रीजन यह है कि भोजपुरी फिल्मों का प्रसार तेजी से बढ़ा है. भोजपुरी सिनेमा के देखनेवाले लोगों की संख्या काफी बड़ी है. भोजपुरी सिनेमा के पास पूरी दुनिया में 40 करोड़ से ज्यादा दर्शक हैं. आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की दूसरी पारी की शुरुआत के बाद भोजपुरी की कुछ फिल्मों ने जमकर कमाई की और इस छोटी बजट फिल्मों ने करोड़ों रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इकट्ठा किया.

 

ये भी पढ़ें- Bandaa First Look: मनोज बाजपेयी की कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म का पोस्टर आया सामने, इंटेंस लुक में दिखे एक्टर

कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को देती है, टक्कर

ऐसी ही कुछ भोजपुरी की सुपरहिट फिल्मों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं. भोजपुरी की कई फिल्में हैं जो कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती नजर आती हैं. ऐसे में आपको हम भोजपुरी की पांच सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताएंगे. जो बनी तो लाखों के खर्च में लेकिन इसने करोड़ों की कमाई की है. साल 2003 में आई मनोज तिवारी की फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ ने कमाई के सारे रिर्ड तोड़ दिए, फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36 करोड़ रहा जबकि इसको बनाने में 30 लाख की रकम लगभग खर्च हुई थी.

भोजपुरी की एक दूसरी फिल्म जिसमें बिग बी अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे. यह फिल्म ‘गंगा’ में रवि किशन, मनोज तिवारी, हेमा मालिनी और नगमा भी उनके साथ काम कर रहे थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की कमाई की थी.

2008 में आई दिनेश लाल यादव निरहुआ और पवन सिंह की फिल्म प्रतिज्ञा भी 78 लाख के बजट में बनी थी और इस फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की थी.

वहीं 2018 में रिलीज हुई दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म बॉर्डर ने भी खूब धमाल मचाया. इस फिल्म ने 19 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

वहीं निरहुआ और खेसारी लाल यादव की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड बना दिया. निरहुआ की फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी और खेसारी लाल यादव की मेहंदी लगा के रखना ने 14-14 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

19 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

25 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

27 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

37 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

42 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

56 minutes ago