ईपीएफओ
Employees Provident Fund: पीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स ले लिए बड़ी जानकारी दी है. दरअसल, खाताधारक इस बात को लेकर परेशान हैं कि पीएफ का ब्याज अब तक अकाउंट में नहीं पहुंचा है. ऐसे में, एक पीएफ सब्सक्राइब ने ट्विटर पर ईपीएफओ को टैग कर अपना आक्रोश जाहिर किया है. इसके बाद EPFO ने इसका जवाब पेश किया है. आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष से 7 करोड़ पीएफ खाताधारकों के खाते में सरकार 8.1 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से पैसे ट्रांसफर करेगी.
एक ट्विटर यूजर ने ईपीएफओ, वित्त मंत्रालय और पीएमओ इंडिया को टैग कर एक ट्वीट लिखा है, ‘ईपीएफओ ने अभी तक 2021-22 के अंशदान का ब्याज नहीं दिया है. यह लूट बंद करें और लोगों को उनका पैसा दें. यह दुख की बात है कि विपक्ष भी इस पर चुप बैठा है. दिसंबर आ गया है. अगर आप ब्याज नहीं दे सकते हैं तो श्रमिक वर्ग का पैसा लेना बंद कीजिए.’
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today: कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी मिली राहत, कैसे चेक करें रेट
ईपीएफओ ने निकुम्भ नाम के एक ट्विटर यूजर के ट्वीट पर इस पर अपना जवाब दिया है. ईपीएफओ ने अपने जवाब में लिखा है, ‘प्रिय सदस्य, ब्याज जमा करने की प्रक्रिया जारी है और यह जल्द ही आपके खाते में दिखाई देगी. जब भी ब्याज जमा किया जाएगा, इसका पूरा भुगतान किया जाएगा. ब्याज की हानि नहीं होगी.’
आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष से 7 करोड़ो पीएफ खाताधारकों के खाते में सरकार 8.1 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से पैसे ट्रांसफर करेगी. ऐसे में ईपीएफओ का यह जवाब इस खाताधारकों के लिए राहत की खबर है. नए साल की शुरुआत से पहले लोगों को ब्याज की सौगात मिल जाएगी. खाते में ब्याज के पैसे ट्रांसफर का सबसे बड़ा कारण यह है कि पैसा भेजने से पहले इसको कई चरण से होकर गुजरना पड़ता है. इसके साथ ही ब्याज ट्रांसफर करने की मंजूरी वित्त मंत्रालय से मिलती है. इसके बाद भी फंड जुटाने के बाद खातों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…