यूटिलिटी

PM Kisan Yojna: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त आने से पहले करा लें ये जरूरी चीजें, वरना रुक सकते हैं पैसे

PM Kisan Yojana: भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है. इस योजना के अंतर्गत जो पात्र किसान होते हैं उनकी आर्थिक मदद सरकार की तरफ से की जाती है. दरअसल, लाभार्थियों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त दी जाती है. अब तक करोड़ों किसानों को 17 किस्त के पैसे मिल चुके हैं. अब देश के करोड़ों किसानों को 18वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कुछ गलतियों की वजह से आपकी अगली किस्त रुक सकती है.

ई-केवाईसी

PM किसान योजना की 18वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) कराना अनिवार्य है. अगर आपने अब तक e-KYC नहीं कराया है तो पहले ई-केवाईसी करा लें, वरना आपकी 18वीं किस्त रुक सकती है.

भूमि सत्यापन

पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए भू-सत्यापन कराना अनिवार्य है. अगर आपने अब तक भी-सत्यापन नहीं कराया है तो जल्दी करवा लें, वरना आपको 18वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.

आधार को बैंक खाते से लिंक कराएं

आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक न होने की वजह से भी आप पीएम किसान योजना की अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं. अपने बैंक में जाकर आधार को बैंक खाते से लिंक करा लें.

बेनेफिशियरी लिस्ट

पीएमं किसान योजना में आवेदन करने के साथ ही बेनेफिशियरी लिस्ट में नाम चेक करना भी जरूरी है. अगर इस लिस्ट में आपका नाम नहीं होगा तो आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आएंगे.

जानें कब आएगी PM किसान योजना 18वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि किसानों को सालभर में कुल 6000 रुपये दिए जाते हैं. ये रकम सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में 2-2000 रुपये की तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है. हर 4 महीने पर एक किस्त रिलीज की जाती है. इस हिसाब से 18वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है. दिवाली 31 अक्टूबर 2024 को है.

पीएम किसान की 18वीं किस्त

रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों को 18वीं किस्त सरकार अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है. बता दें कि 17वीं किस्त को पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में जारी किया था. यानी अक्तूबर में 4 महीने का समय पूरा हो जाएगा और अगली किस्त का समय हो जाएगा. हालांकि, सरकार ने अभी पीएम किसान की अगली किस्त को रिलीज करने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

इस दिन जारी की गई थी 17वीं किस्त

पीएम किसान की 17वीं किस्त के तहत 9.3 करोड़ किसानों को करीब 20 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई थी. जिन किसानों ने पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है और जिनका वेरिफिकेशन पूरा हो चुका है. सरकार लाभार्थी किसानों के खातों में ही पीएम किसान योजना का पैसा ट्रांसफर करती है.

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

पीएम-किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है या फिर संबंधित राज्य कृषि विभाग के कार्यालय में जाकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है.

आवेदन करने के लिए किन जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • भूमि रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें: जल्द उठाएं इस योजना का लाभ, 21 साल की उम्र में बिटिया को मिलेंगे लाखों रुपये, बन जाएगी लखपति, कमाल की सरकारी स्कीम

पीएम किसान बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा. इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें.
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें.
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें. आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें.
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें.
  • अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा.
  • PM Kisan Yojana 17th Installment Date LIVE: बेनेफिशियरी लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

2 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

12 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

22 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

23 minutes ago

कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे

दिल्ली में दशहरा 2026 पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पारंपरिक पुतलों के साथ कॉकरोच…

28 minutes ago

दिल्ली बनेगी साबरमती! बदलेगी यमुना की तकदीर, क्या है 9000 करोड़ का प्लान?

Delhi Yamuna Cleaning Plan: दिल्ली सरकार 9 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से साबरमती की…

36 minutes ago