यूटिलिटी

Modi Government: 436 रुपये में 2 लाख तक का बीमा, आप भी उठाएं मोदी सरकार की इस स्कीम का फायदा

Modi Government: जीवन बीमा आज के वक्त में सभी लोग कराते हैं. हालांकि यह मध्यम और उच्च वर्ग में ज्यादा प्रचलित है, लेकिन मोदी सरकार ने बदल दिया है. मोदी सरकार ने आम आदमी के लिए भी जीवन बीमा को आसान कर दिया है. केंद्र सरकार ने इसके संबंध एक खास योजना लागू कर रखी है जिसका नाम प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना है. इस योजना के माध्यम से 436 रुपये सालाना खर्च पर 2 लाख रुपये का बीमा तक हो सकता है.

बीते सालों में बड़ी संख्‍या में लोग इसके साथ जुड़े हैं ताकि अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा दे सकें. प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत केंद्र सरकार की ओर से 2015 में की गई थी. इस योजना के तहत 18 से 50 साल तक के व्यक्ति को दो लाख रुपये तक बीमा दिया जाता है. अगर बीमा कवरेज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो जाए तो उसके आश्रित लोगों को दो लाख रुपए का बीमा दिया जाता है. इसके लिए बीमाधारक को केवल प्रति वर्ष 436 रुपये का प्रीमियम देना होता है और उसे एक साल (1 जून से लेकर 31 मई) तक की कवरेज मिल जाती है.

यह भी पढ़ें-Reliance-Disney Deal: लंदन में मुकेश अंबानी करने वाले हैं बड़ी बिजनेस डील, OTT इंडस्ट्री में होगा रिलायंस का जलवा

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का लाभ लेने के लिए जिस बैंक में खाता हो; वहां पर PMJJBY के लिए आवेदन करना होगा. इसके लिए हर साल 436 रुपये का प्रीमियम देना होगा. यदि आप 436 रुपये को 12 भागों में विभाजित करते हैं, तो मासिक खर्च लगभग 36.33 रुपये होगा. यह एक कम राशि है जिसे एक गरीब व्यक्ति भी चुका सकता है. इस बीमा योजना की कवर अवधि 1 जून से 31 मई तक है. दरअसल PMSBY के तहत पॉलिसी बीमित व्यक्ति को व्यक्तिगत आकस्मिक दुर्घटना कवरेज प्रदान करती है जबकि PMJJBY के तहत पॉलिसी बीमित व्यक्ति को जीवन बीमा कवरेज प्रदान करती है.

यह भी पढ़ें-Adani Green ने 8,000 मेगावाट मैन्युफैक्चरिंग-लिंक्ड SECI टेंडर के लिए पूरा किया PPA समझौता

बता दें कि मोदी सरकार की यह योजना बीमाधारक को 1 वर्ष के लिए जीवन कवरेज प्रदान करती है. बीमाधारक हर साल पॉलिसी का नवीनीकरण कर सकता है. अपनी पसंद के अनुसार, बीमाधारक किसी भी समय योजना से बाहर निकल सकता है और भविष्य में इसे फिर से शुरू कर सकता है. इसमें अधिकतम 2 लाख रुपये का बीमा किया जाता है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

40 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

1 hour ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

2 hours ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

3 hours ago