देश

Mumbai: RBI, ICICI, HDFC समेत 11 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल करके मांगा वित्त मंत्री सीतारमण का इस्तीफा

Bomb threat at RBI: मुंबई स्थित भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के दफ्तार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके अलावा एचडीएफसी, आईसीआईसीआई समेत कई अन्य जगहों पर बम रखने की धमकी मिली है. आज यानी मंगलवार को आरबीआई को धमकी भरा इमेल मिला है. इसमें मेल भेजने वाले ने लिखा कि उसने 11 जगहों पर बम प्लांट किया है. इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक मेल भेजने वाले ने खिलाफत इंडिया से जुड़े होने का दावा किया है. इसके साथ ही धमकी भरे मेल भेजने वाले ने आबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस्तीफे की मांग की है.

आरबीआई को मेल भेजने वाले ने लिखा है कि अगर आरबीआई गवर्नर और वित्त मंत्री तुरंत इस्तीफा नहीं देते हैं तो वह एक-एक करके 11 जगह रखे सभी बम को फोड़ देगा.

इमेल में क्या लिखा था

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिजर्व बैंक तो मिले धमकी भरे ईमेल में मुंबई में 11 जगहों पर हम रखने की बात लिखी थी. ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि उसने आरबीआई के नए ऑफिस, भवन किला, एचडीएफसी हाउस चर्चगेट और आईसीआईसीआई बैंक टावर्स बीकेसी के अलावा बाकी जगहों पर बम रखा है. ईमेल भेजने वाले ने लिखा कि आरबीआई ने प्राइवेट बैंकों के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अंजाम दिया है. धमकी देने वाले ने आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का इस्तीफा मांगा.

जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस हरकत में आ गई. मुंबई में आरबीआई और बैंकों में गहन तलाशी अभियान चलाया गया. हालांकि तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. मामले में एमआरए मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करा ली गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

2 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

16 minutes ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

1 hour ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 hour ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

2 hours ago