यूटिलिटी

ये स्कीम आपको बनाएगी लखपति! मिलेगा धांसू रिटर्न, हर दिन 250 रुपये सेविंग करें और पाएं 24 लाख रुपये, जानें कैसे

आजकल हर व्यक्ति घर संभालने के साथ-साथ अपनी सेविंग्स का फंड का भी ध्यान रखता है जो परिवार की फाइनेंशियल इंमरजेंसी में काम आती है. ऐसे में वो ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित तो रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. पैसे बचाने के लिए तोह तरह-तरह सेविंग प्लान्स मौजूद हैं, लेकिन इन सबके बीच एक सरकारी स्कीम है, जो सबसे खास है.

आज हम कुछ ऐसी सरकारी योजनाएं लेकर आएं हैं जिनमें काफी छोटी रकम से निवेश किया जा सकता है. इस पर फिक्‍स्‍ड ब्‍याज भी मिलता है, जिससे एक तय अवधि में आपके पैसे बढ़ते जाते हैं. इस स्कीम में आप महज 250 रुपये रोजाना की सेविंग करके अपने लिए 24 लाख रुपये का फंड इकठ्ठा कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे…

खाता कौन-कौन खोल सकता?

पीपीएफ स्कीम में आप 15 साल के लिए अपने पैसे निवेश कर सकते हैं जिसे बाद में 5-5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है. इस खाते को कोई भी नागरिक खोल सकता है. जिस व्यक्ति के पास ईपीएफ खाता है वह भी पीपीएफ खाते को खोल सकता है. इस खाते को आप किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खुलवा सकते हैं. इस योजना के तहत बच्चों के नाम भी पीपीएफ खाता खुलवाया जा सकता है, मगर खाते की देखरेख माता-पिता करेंगे.

कितना मिल रहा है ब्याज ?

पीपीएफ की ब्याज दर को सरकार हर तिमाही के आधार पर तय करती है. फिलहाल ग्राहकों को जमा राशि पर 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ मिल रहा है.

कैसे जमा कर पाएंगे 24 लाख रुपये?

इस स्कीम में महज 250 रुपये की रोजाना सेविंग के साथ 24 लाख रुपये का फंड कैसे और कब तक इकठ्ठा कर सकते हैं. तो इसका अगर आप 250 रुपये रोज बचाते हैं, तो फिर हर महीने की आपकी सेविंग 7500 रुपये हो जाती है और सालाना आधार पर इस हिसाब से देखें तो आप 90,000 रुपये बचाते हैं. पीपीएफ में इन पैसों का निवेश हर साल आपको 15 साल तक करना होगा.

दरअसल PPF Scheme का में निवेश की सीमा 15 साल है. यानी 15 साल में हर साल 90,000 रुपये के हिसाब से आपका कुल जमा 13,50,000 रुपये होगा और इस पर 7.1 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज को देखें तो ये 10,90,926 रुपये हो जाएगा और आपको मैच्योरिटी पर कुल 24,40,926 रुपये मिलेंगे.

कैसे मिलेगा पूरे ब्याज का लाभ

Post Office की पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में आप सिर्फ 500 रुपये से खाता खुलवा सकते हैं और इसमें हर साल मैक्सिमम 1.5 लाख रुपये तक का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. रिटर्न, टैक्स बेनेफिट्स के अलावा इसमें लोन सुविधा का लाभ भी मिलता है. खास बात ये है कि अनसिक्‍योर्ड लोन की तुलना में PPF निवेश पर लिया गया लोन सस्‍ता होता है. इस स्कीम में निवेश के तहत लोन आपकी जमा राशि के आधार पर दिया जाता है और इसके लिए आपको स्कीम में मिलने वाले ब्याज से एक फीसदी तक ज्यादा देना होता है. यानी अगर आप पीपीएफ निवेश के जरिए लोन लेते हैं, तो फिर आपको 8.1 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलेगा.

केवल एक खाता खोलने की है परमिशन

ध्यान रखें कि एक खाताधारक को केवल एक पीपीएफ खाता खोलने की परमिशन है. अगर आपने पोस्ट ऑफिस या किसी अन्य बैंक में पीपीएफ खाता खोल दिया है तो आप दूसरी जगह इस खाते को नहीं खोल सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

6 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

8 minutes ago

‘सपनों की रानी’ के प्यार में बर्बाद हुआ ब्राजीलियाई आशिक, 2,000 KM दूर जाकर खुला खौफनाक राज; देखें VIDEO

AI Love Scam: एक वर्चुअल एआई हसीना का झूठा वादा और प्यार में अंधा हुआ…

56 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

58 minutes ago

ट्रंप के ‘मदर ऑफ ऑल बॉम्ब’ की आहट!12 देशों में एडवाइजरी जारी, बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका?

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी होने…

1 hour ago

रामायण की कितनी कहानियां? आनंद नीलकंठन की किताब बताती है, हर दौर में बदलती रही इस महाकाव्य की दुनिया

आनंद नीलकंठन की किताब विविध रामायण, विविध पाठ बताती है कि रामायण सिर्फ एक कहानी…

1 hour ago