यूटिलिटी

Senior Citizen FD: सीनियर सिटिजंस पाएं एफडी पर ज्यादा ब्याज दर, बैंक इसलिए देते हैं वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज

Features of Senior Citizen FD: 60 की उम्र में जहां आदमी आते-आते जहां आदमी नौकरी से रिटायर हो चुका होता है, वहीं शेयर बाजार से लेकर किसी भी तरह के निवेश का जोखिम लेने को वह तैयार नहीं रहता है. सालों की कमाई मेहनत कि पूंजी वह बड़ी ही सोच समझकर खर्च करता है. ऐसे में वह किसी ऐसी स्कीम में अपना पैसा लगाना चाहता है जिसमें वह सुरक्षित रिटर्न पा सके. आमतौर पर बचत खाते में रखा पैसा तेजी से नहीं बढ़ता, लेकिन कुछ विकल्प ऐसे भी हैं जिन्हें सीनियर सिटीजंस आजमा सकते हैं. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक सुरक्षित और पॉपुलर विकल्प है.

फिक्स्ड रिटर्न की गारंटी के साथ सीनियर सिटीजंस एफडी पर अधिक ब्याज दर के अलावा भी कुछ अन्य फायदे भी हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग बैंकों में ब्याज दर कितनी है.

बुजर्गों को क्यों मिलता है ज्‍यादा ब्‍याज

बैंक और दूसरे वित्तीय संस्थान द्वारा बुजुर्गों को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए FD पर ज्यादा ब्याज दिया जाता है. सरकार की तरफ से भी ऐसी योजनाओं को बढ़ावा दिया जाता है. वहीं बुजर्गों को कर में छूट भी मिलता है. बता दें कि सीनियर सिटीजंस एफडी पर एक वित्तिय वर्ष में अर्जित होने वाले 50 हजार रुपये तक के इंट्रेस्ट पर कर नहीं देना होता है.  FD पर पहले से तय यानी फिक्स्ड रिटर्न मिलता है. बैंक ने अगर कोई ब्‍याज दर पर FD की पेशकश किया है तो उसके मैच्‍योरिटी तक दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है. वहीं अलग-अलग टेन्योर के FD पर ब्याज की दरें अलग-अलग तय हो सकती हैं.

इसे भी पढ़ें: LPG Cylinder Price: रक्षाबंधन पर महंगाई से बड़ी राहत, इन लोगों को 400 रुपये सस्ता मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल की एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 9.50 फीसदी तो स्मॉल फाइनेंस बैंक भी सीनियर सिटीजन को 3.60 फीसदी से लेकर 9.11 फीसदी ब्याज दर दे रहा है. जन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर 3.50 फीसदी से लेकर 9.00 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है वहीं अन्य बैंक भी सीनियर सिटीजंस को अच्छा खासा रिटर्न दे रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

17 minutes ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

38 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

44 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

1 hour ago