यूटिलिटी

Sleeper Vande Bharat Express: किस रूट पर चलेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, पैसेंजर्स के लिए आई गुड न्यूज!

Sleeper Vande Bharat Express: देश में अब तक लगभग सभी राज्यों को उनकी वंदे भारत ट्रेनें मिल चुकी हैं. पिछले साल 30 दिसंबर को अयोध्या से पीएम मोदी ने छह और रूट पर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी. इसमें अयोध्या से आनंद विहार टर्मिनल और कटरा से दिल्ली वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं. वंदे भारत एक्सप्रेस देश की सबसे ज्यादा प्रीमियम ट्रेन हैं. इसकी सुविधाएं फ्लाइ्ट्स के लेवल की सुविधाएं मिलती हैं. ऐसे में चर्चाएं हैं कि आने वाले दिनों में अब रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को चलाने जा रहा है.

खबरें हैं कि इन ट्रेनों की शुरुआत इसी साल के शुरुआती महीनों में हो सकती है जो कि भारतीय पैसेंजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर रिपोर्ट्स बताती हैं कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात राजस्थान को मिल सकती है. जोधपुर से दिल्ली और मुंबई रूट के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चल सकती है. यह ट्रेन लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी.

यह भी पढ़ें- January Bank Holiday: जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जाने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की लिस्ट

अभी छोटे रूट्स पर ही चल रही हैं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

दरअसल, अभी जो वंदे भारत चल रही है उसमें एसी चेयर कार और एग्जिक्यूटिव क्लास की बोगियां हैं, जिसमें यात्री बैठकर सफर करते हैं. अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोग स्लीपर वंदे भारत से सफर कर सकेंगे. ऐसे में माना जा रहा है कि बेहद ही लंबे रूट्स पर भी वंदे भारत ट्रेनें राजधानी एक्सप्रेस की तर्ज पर चल सकेंगी. इससे लंबी दूरी की यात्रा कम समय में तय करने में आसानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें- सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लॉन्च किया ‘तुअर दाल खरीद पोर्टल’, अब किसानों को होगा बंपर मुनाफा

स्लीपर ट्रेन में क्या होंगे फीचर्स

रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-मुंबई रूट पर अभी कुछ काम चल रहा है, जो कि एक-डेढ़ महीने में पूरा हो सकता है. इसके बाद स्लीपर वंदे भारत ट्रेन मार्च से शुरू हो सकती है. जानकारी के मुताबिक ट्रेन की बोगियों में कई अहम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें ऊपर चढ़ने के लिए आरामदायक सीढ़ियां बनाई गई हैं। कोच में ऑटोमैटिक डोर, वैक्यूम टॉयलेट्स, इंटरकम्युनिकेशन डोर आदि जैसे फीचर्स होंगे. इसके अलावा, ट्रेन में बेहतर सस्पेंशन सिस्टम दिया गया है। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

सोशल मीडिया पर ‘स्टॉक जमा करो’ की चेतावनी से मचा हड़कंप, क्या दुनिया किसी बड़े संकट की ओर बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर 20 से 33 देशों द्वारा नागरिकों को खाने-पीने का सामान, पानी और…

7 minutes ago

‘हवाई यात्रा मत कीजिए, आगे बढ़िए…’, सुप्रीम कोर्ट ने किराए में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ सुनवाई से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए में बेतहाशा बढ़ोतरी पर लगाम लगाने की मांग वाली जनहित…

24 minutes ago

भारी पड़ेगा..! मीडिया पर क्यों भड़के अमिताभ बच्चन? आगबबूला हुए बिग बी

Amitabh Bachchan on Media: 'हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की' प्रार्थना को विरोधियों के…

28 minutes ago

उंगली से छूते ही क्यों थरथराता है शिव का त्रिशूल? जानें गोपीनाथ मंदिर का रहस्य

Gopinath Temple Gopeshwar Chamoli: उत्तराखंड के गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर का रहस्यमयी अष्टधातु त्रिशूल, जो…

52 minutes ago

गृहमंत्री अमित शाह ने चारमीनार के पास भाग्यलक्ष्मी मंदिर में की पूजा, हैदराबाद में भाजपा की महा पदयात्रा का करेंगे नेतृत्व

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को ऐतिहासिक चारमीनार के पास स्थित भाग्यलक्ष्मी मंदिर…

1 hour ago

कैसे हटेंगे पीएम मोदी? रामदास आठवले ने राहुल गांधी को बताई ट्रिक

Ramdas Athawale To Rahul Gandhi On PM Modi: अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाने…

1 hour ago