यूटिलिटी

Stock Market: चुनावी दिनों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद शेयर बाजार में अब आई बंपर तेजी, जानें कैसी रहेगी चाल, कैसे हो सकता है फायदा?

Stock Market: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 2024-25 के लिए घरेलू उत्पाद (GDP) के अनुमान को 7% प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2% कर दिया है, जिसके चलते बाजार में तेजी देखने को मिली थी. शुक्रवार दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,720.8 अंक या 2.29 प्रतिशत उछलकर 76,795.31 के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था.

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,618.85 अंक या 2.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76,693.36 अंक पर बंद हुआ. यह इसका नया रिकॉर्ड है. इसी तरह NSE Nifty दिन के कारोबार में 498.8 अंक या 2.18 प्रतिशत चढ़कर 23,320.20 अंक पर पहुंच गया. Nifty दिन में कारोबार के दौरान के अपने रिकॉर्ड हाईलेवल को छूने से केवल 18.5 अंक दूर है. कारोबार के अंत में निफ्टी 468.75 अंक या 2.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,290.15 अंक पर बंद हुआ था.

इन शेयरों में रही जबरदस्त तेजी

ब्याज दर के प्रति संवेदनशील बैंक, रियल्टी और आटोमोबाइल के अलावा आईटी शेयरों में तेज बढ़त दर्ज की गई थी. सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियां बढ़त के साथ बंद हुईं थीं. महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टाटा स्टील में शानदार तेजी देखने को मिली थी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड काफी अच्छा दिख रहा है. निफ्टी अब तक के हाइएस्ट लेवल के करीब बंद हुआ है. जब तक 23 हजार का लेवल नहीं टूट जाता बाजार में गिरावट पर खरीदारी होने की उम्मीद दिख रही है.


ये भी पढ़ें: स्मार्टफोन को हैक होने से बचाने के लिए अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी ने दी ये टिप्स, आज ही से करें अप्लाई


जानें इस समय कैसी रहेगी बाजार की चाल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 23500-23600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है. वहीं निचले स्तर पर 23 हजार पर सपोर्ट है. ये सपोर्ट टूटने पर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है. जानकारों का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स 23,338 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए नए ऑलटाइम हाई को छूने की ओर बढ़ रहा है. इस समय मोमेंटम काफी अच्छा है. जब तक निफ्टी 22,400-22,500 के सपोर्ट पर टिका रहेगा तब तक इसमें आगे बढ़ने की संभावना कायम रहेगी.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago