Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana: लोग निवेश के लिए कई विकल्प की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में शेयर मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेशकों की संख्या तेजी से बढ़ी है. लोग फिक्सड डिपॉजिट और सरकारी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने के बजाय एसाईपी पर भी भरोसा कर रहे हैं. हालांकि सरकारी योजनाओं में निवेश से आपको कोई लाभ नहीं मिलते हैं. ऐसे में अगर आप अपना पैसे को सुरक्षीत करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको टैक्स बेनेफिट के साथ ही ज्यादा राशि का लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं इसके बारे में.
इस योजना का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है. यह योजना बिटिया के लिए खोला जाता है और कोई भी अपने देश का नागरिक अपने 10 साल या उससे कम आयु की बेटी के लिए इस योजना में निवेश कर सकता है. सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कोई भी कम से कम सालाना 250 रुपये जमा कर सकता है. जबकि अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कराया जा सकता है. सुकन्या समृद्धि योजना में हर साल 8.2% की दर से ब्याज सरकार द्वारा दिया जा रहा है. ऐसे में आप कुछ साल तक निश्चिंत होकर पैसा निवेश कर अपनी बेटी के लिए 71 लाख रुपये से ज्यादा तक जोड़ सकते हैं.
केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई इस योजना के तहत कोई भी भारतीय नागरिक अपने बेटी के नाम पर इस योजना की शुरुआत करा सकता है. यह योजना पोस्ट ऑफिस के किसी भी ब्रांच में खुलवा सकते हैं. इस योजना के तहत कुल 15 साल तक निवेश कर सकते हैं उसके बाद 21 साल पूरे होते हीं मैच्योरिटी पर पूरा अमाउंट दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए खास है ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’, हर महीने मिलेंगे 12 हजार रुपये; जानें प्रोसेस
अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आप सालाना 1.5 लाख रुपये 15 साल तक जमा कर सकते हैं, जिसपर आपको अधिकतम लाभ दिया जाएगा. SSA में भी ज्यादा से ज्यादा ब्याज हासिल करने का मौका तभी मिलेगा जब आप रकम हर वित्तवर्ष में अप्रैल की 5 तारीख से पहले खाते में जमा करा दें. 15 साल तर यह राशि पूरी करने पर आपको कुल डिपॉजिट 22,50,000 रुपये होगी. वहीं मैच्योरिटी पर 71 लाख रुपये मिलेंगे. इसमें ब्याज से मिली कुल राशि 49 लाख रुपये होगी. मैच्योरिटी पर मिली ये राशि पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…