यूटिलिटी

आज से लागू होने जा रहे ये 5 बड़े बदलाव, LPG Cylinder के दाम और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी इन सुविधाओं पर पड़ेगा असर

Rule Change From 1st June 2024: Rule Change From 1st June 2024 देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव देखने को मिलते हैं और आज से शुरू हुआ जून का महीना भी कई बड़े बदलाव लेकर आया है जो सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाले हैं. इनमें एलपीजी सिलेंडर के दाम से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस तक कई बड़े बदलाव होने हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आज से लागू हुए 5 बड़े बदलाव के बारे में.

LPG Cylinder के दाम में हुई कटौती

आज लोकसभा चुनाव-2024 अंतिम दौर यानी 7वें चरण का मतदान जारी है. इसी बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के द्वारा एलपीजी सिलेंडरों के दाम में लगातार तीसरी बार कटौती की खबर ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. इसे पहले अप्रैल और मई के महीने में एलपीजी सिलेंडरों में कटौती की गई थी. फिलहाल ये लाभ 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों पर ही मिलेगा.

घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल  गैस सिलेंडर की कीमतों में 72 रुपये तक की कटौती की गई है. इसी तरह से दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 69.50 रुपये है. तो वहीं कोलकाता में अब 72 रुपये, मुंबई में 69.50 रुपये और चेन्नई में 70.50 रुपये तक सस्ता हो गया है.

ATF के रेट में हुआ बदलाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हवाई ईंधन यानी ATF के दाम में भी कटौती की है जो आपकी हवाई यात्रा पर असर डालने वाले हैं. दिल्ली में एटीएफ के दाम 1,01,643.88 रुपये प्रति किलो लीटर से कम होकर 94,969.01 रुपये प्रति किलोलीटर कर दिए गए हैं.

इसी तरह से कोलकाता में इसकी कीमत 1,10,583.13 रुपये प्रति किलो लीटर से कम होकर 1,03,715 रुपये प्रति किलो लीटर सस्ता हो गया है. वहीं मुंबई में 95,173.70 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 88,834.27 रुपये प्रति किलो लीटर और चेन्नई में 1,09,898.61 रुपये प्रति किलो लीटर से कम होकर 98,557.14 रुपये हो गया है.

ये भी पढ़ें: फ्लाइट में महिलाओं से न हो छेड़छाड़, इसलिए Indigo देगा खास सुविधा, वेब चेक-इन के वक्त मदद करेगा यह नया फीचर

SBI क्रेडिट कार्ड

देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने क्रेडिट कार्ड को लेकर 1 जून के नियमों में बदलाव किया है जो आपकी जेब पर सीधा असर डालने वाला है. जिन लोगों को पास क्रेडिट कार्ड है उनके लिए ये खास खबर है कि पहली तारीख से जो नियम बदला गया है वो ये है कि SBI के कुछ क्रेडिट कार्ड जैसे एसबीआई कार्ड एलीट, एसबीआई कार्ड एलीट एडवांटेज, सिम्पली क्लिक एसबीआई कार्ड समेत अन्य शामिल है.

इन स्कूलों में भी होगा ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट

लोकसभा चुनाव के 7वें चरण के बीच पहली तारीख से होने वाले बदलावों में चौथा सबसे बड़ा बदलाव ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर है. जिसमें आज यानी 1 जून से प्राइवेट स्कूल में भी ड्राइविंग टेस्ट हो सकेंगे अभी तक ये टेस्ट सिर्फ सरकारी सेंटर में हुआ करते थे लेकिन अब प्राइवेट इंस्टीट्यूट में भी लाइसेंस के लिए अप्लाई करने वाले लोगों का ड्राइविंग टेस्ट होगा.

इस बात का ध्यान रहे कि यह टेस्ट सिर्फ उन प्राइवेट इंस्टीट्यूट में होगा जिन्हें RTO की तरफ से जारी किया जाएगा. इसके साथ ही 18 साल से कम उम्र के लोग गाड़ी चलाते हुए दिखाई देते है तो उन पर 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ेगा.

ऐसे कराएं आधार कार्ड को फ्री में अपडेट

दरअसल UIDAI ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ाकर 14 जून कर दिया है इसे कई बार बढ़ाया गया है ऐसे में अब इसके और बढ़ाए जाने की संभावना कम है. ऐसे में अगर आप आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराना चाहते हैं तो आपके पास बस कुछ ही दिन बचे हैं. इसके बाद अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कराते हैं तो आपको आधार केंद्र जाकर 50 रुपये प्रति चार्ज देना होगा.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

17 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

58 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 hour ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago