यूटिलिटी

Train Delays: उत्तर भारत में बढ़ते कोहरे के चलते कई ट्रेनें कैंसिल, घर से निकलने से पहले चेक कर लें स्टेटस

दिल्ली समेत उत्तर और पूर्वी भारत के 6 राज्य कड़ाके की ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं. इस मौसम का सीधा असर भारतीय रेलवे पर पड़ रहा है. कुल 260 ट्रेनों को मौसम के कारण रद्द कर दिया गया है और 25 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जबकि 11 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है. इसलिए यदि आप इस अवधि में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो कृपया किसी भी प्रकार की समस्या से बचने के लिए ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जाँच करें.

भारतीय रेलवे की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कुल 260 ट्रेनें रद्द हैं. जबकि दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और राजस्थान की 25 ट्रेनें मूल समय से अलग समय पर चल रही हैं. जम्मू, दिल्ली, पंजाब और डीयूपी से 11 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है है.

ये भी पढ़ें- Kanyashree Project Scheme: बेटियों को पढ़ाई के लिए सरकार देती है 25 हजार रु, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

रद्द की गई कुछ ट्रेनें

 देवली से मुजफ्फरपुर, पठानकोट से ज्वालामुखी, बोकारो से आसनसोल आदि. बिहार के समस्तीपुर मंडल में रेलवे का कुछ काम चल रहा है, और इससे 30 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं. रेलवे के मुताबिक 28 दिसंबर तक 8 ट्रेनों को रद्द किया गया है और 30 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: बहुत काम का होता है प्लेटफार्म टिकट, जानें क्या है इसके फायदे, सफर करने को लेकर शर्तें भी हैं लागू

252 ट्रेनें कैंसिल, 29 गाड़ियां डायवर्ट

06587 यशवंतपुर – बीकानेर 06588 बीकानेर यशवंतपुर एक्सप्रेस 04805 यशवंतपुर बाड़मेर एक्सप्रेस 04806 बाड़मेर यशवंतपुर एक्सप्रेस 06205 KSR बेंगलुरु अजमेर एक्सप्रेस 06206 अजमेर KSR बेंगलुरु एक्सप्रेस 06533 जोधपुर KSR बेंगलुरु एक्सप्रेस, ये है डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट इसलिए बोर्डिंग से पहले अपने प्रस्थान स्टेशन की जांच करना सुनिश्चित करें.

घर से निकलने से पहले चेक करें स्टेटस

अगर आज आपको भी रेलयात्रा करना है, तो आपको घर से स्‍टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्‍टेटस (Train Status) एक बार जरूर चेक कर लेना चाहिए. भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों से संबंधित सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्‍ध करवा रहा है. 

मौसम विश्लेषण

दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और कई अन्य उत्तर या उत्तर पश्चिम राज्यों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी जबकि तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई जा रही है.

Dimple Yadav

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.…

3 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

38 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago