होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
आप विधायक सौरभ भारद्वाज और दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना
Delhi LG vs AAP: दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना और आम आदमी पार्टी एक बार फिर आमने-सामने आ गए है. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने आम आदमी पार्टी से राजनीतिक विज्ञापनों को सरकारी विज्ञापन के रूप में प्रकाशित करने के लिए 97 करोड़ रुपये की वसूली का आदेश दिया है. एलजी ने इस भुगतान के लिए दिल्ली सरकार को 15 दिनों का समय दिया है.
एलजी ने 2015 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश, 2016 के दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश और 2016 के सीसीआरजीए (CCRGA) के आदेश के मद्देनजर ये निर्देश दिए हैं. आप पर आरोप है कि दिल्ली सरकार की तरफ से इन आदेशों का उल्लंघ किया गया है.
उप राज्यपाल वीके सक्सेना के इन आदेशों के बाद आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और दिल्ली के उप राज्यपाल पर निशाना साधा है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा “अपनी कुछ पुरानी आदतों में डूबी बीजेपी (BJP) ने एलजी से एक और लेटर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भिजवाया है. जैसे जैसे वैलेंटाइन पास आएगा, उनके लव लेटर और बढ़ते जाएंगे. जब से आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनी है, तब से बीजेपी की नींद उड़ गई है”.
सौरभ भारद्वाजन ने आगे कहा कि केंद्र सरकार उनके कामों में रोड़े अटकाती है. उन्होंने न्यूजपेपर दिखाते हुए कहा, “बीजेपी के मुख्यमंत्री दिल्ली के अखबार के अंदर अपना प्रचार छपवाते हैं. उनकी एडवर्टाइजमेंट अलग-अलग राज्यों के अंदर छपती है तो 22000 करोड़ बनता है. लेकिन हमसे 97 करोड़ वसूल करने आ गए हैं. मैं पूछता हूं. यह लोग कब देंगे 22000 करोड़, हम दे देंगे 97 करोड़.”
ये भी पढ़ें- Shopian Encounter: कश्मीर पंडितों की हत्या का बदला पूरा, सेना ने लश्कर के तीन आतंकी किए ढेर
उन्होंने बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘बुजुर्गों की पेंशन कई-कई महीनों तक रोकी जा रही है. जल बोर्ड का पैसा कई-कई महीने रोका जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि एलजी साहब के पास कोई ऐसी पावर नहीं है जो वो ऐसे आदेश पारित करेंगे. एलजी साहब वही करते हैं, जो बीजेपी कहती है. एलजी साहब को कोई कानून की समझ नहीं हैं. अब यह बात साफ होती जा रही है कि बीजेपी का सीधा झगड़ा दिल्ली की जनता से है. यह बीजेपी बनाम दिल्ली की जनता की लड़ाई हो गई है.’
सौरभ भारद्वाज ने कहा, ‘कई साल पहले जो दफन हो चुका मामला था, उसको हेडलाइन बनाकर यह कोशिश की जा रही है, जिससे दिल्ली के काम रोके जा सके. मैं कह रहा हूं कि एलजी साहब और बीजेपी कितनी भी कोशिश कर लें, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है और अब आगे बढ़ती रहेगी.’
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…