देश

आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने पद और आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. राज कुमार आनंद ने कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कनेक्शन इसलिए हुआ क्योंकि उन्होंने कहा था कि ‘राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा’. आज राजनीति नहीं बदली है लेकिन राजनेता बदल गए हैं. मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है.”

पार्टी पर लगाया यह आरोप

दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी (आप) में दलितों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और पार्टी छोड़ दी. समाज कल्याण समेत विभिन्न विभाग संभालने वाले आनंद ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘आप’ के शीर्ष नेताओं में कोई दलित नहीं है. उन्होंने आप के दलित विधायकों, मंत्रियों और निगम पार्षदों को कोई सम्मान नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया. आनंद पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं.

अरविंद केजरीवाल की इस बात को सुनकर आया राजनीति में

राज कुमार आनंद ने कहा कि वह ‘किसी भी भ्रष्ट आचरण में शामिल नहीं होना चाहते’ और कहा कि उनके लिए पद पर बने रहना मुश्किल हो गया है. राज कुमार आनंद ने कहा “मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं, मेरे पास सात विभाग हैं. आज मैं बहुत दुखी हूं, इसलिए अपना दुख बांटने आया हूं. मैं राजनीति में तब आया जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा’. वहीं उन्होंने कहा कि “पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आंदोलन से पैदा हुई, लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस गई है. मेरे लिए इस सरकार में मंत्री के रूप में काम करना मुझे असहज स्थिति में डाल रहा है. इसलिए मैं इस पार्टी, अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं अपना नाम भ्रष्टाचारियों के साथ नहीं जोड़ना चाहता, मुझे नहीं लगता कि हमारे पास शासन करने के लिए कोई नैतिक ताकत बची है.’

संजय सिंह ने लगाया यह आरोप

दिल्ली के मंत्री राजकुमार आनंद के इस्तीफे पर संजय सिंह ने कहा कि “हम पहले ही कह चुके हैं कि केजरीवाल की गिरफ्तारी का मकसद आप को खत्म करना है. वहीं आनंद को पहले भाजपा ने भ्रष्ट कहा था, लेकिन अब वह उसी पार्टी में शामिल होंगे.”

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024 के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी, पार्टी ने जातिवार जनगणना समेत कई वादे किये

Rohit Rai

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

44 seconds ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago