यूटिलिटी

Twitter Down: X/ट्विटर हुआ डाउन, करोड़ों यूजर हुए परेशान

एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सर्वर आज डाउन हो गया है. जिसके बाद करोड़ो यूजर्स को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी है. माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) में आज सुबह 11 बजे के आसपास तकनीकी खराबी आ गई. मोबाइल पर ऐप खोलने पर ट्वीट्स की जगह केवल एक मैसेज लिखा आ रहा था.

डाउनडिटेक्टर के पासआई 70,000 से ज्यादा शिकायतें

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, X/ट्विटर का उपयोग न कर पाने की 70,000 से अधिक रिपोर्टें उसके पास आई हैं. हालांकि, इस समस्या के कारणों के विषय में अभी तक कोई जानकारी नहीं है. वहीं कुछ X/ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने यह भी बताया कि वे अपने प्रोफाइल पर विज्ञापन और अपने स्वयं के ट्वीट देखने में सक्षम थे. वहीं उपयोगकर्ता X/ट्विटर पर एक खास प्रोफाइल भी खोज सकते थे. हालांकि उनकी पोस्ट नहीं दिखाई दे रही थी.

पहले भी हो चुका है X/ट्विटर डाउन

हालांकि यह पहली बार नहीं है कि एक्स को आउटेज का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी इसी साल 2023 के मार्च और जुलाई महीने में इस लोकप्रिय सोशल मीडिया साइच को डाउनटाइम का सामना करना पड़ा था. डाउनडिटेक्टर के अनुसार केवल जुलाई में ही X/ट्विटर यूएस और यूके में 13,000 से अधिक बार डाउन हुआ था.

वेलकम टू योर टाइमलाइन

बता दें कि मोबाईल पर एक्स के ऐप को खोलने पर यूजर्स को For You टैब में पोस्ट लिखा होने की जगह ‘वेलकम टू योर टाइमलाइन’ लिखा हुआ मैसेज दिखाई दे रहा है. यूजर की कोई भी नई या पुरानी पोस्ट ऐप नहीं दिख रही है. अगर यूजर एक्स्प्लोर या नोटिफिकेशन के विकल्प में जाते हैं तो यहां उनको ट्रेंडिंग टॉपिक और पूर्व में आए नोटिफिकेशन की ही जानकरी मिल रही थी. वहीं अगर यूजर किसी भी ट्रेंडिंग टॉपिक पर क्लिक करता है तो उसे कोई भी पोस्ट नजर नहीं आ रही थी.

इसे भी पढें: जानिए CIBIL स्कोर खराब होने पर कैसे मिलेगा इंस्टेंट पर्सनल लोन, करना होगा ये काम

कंपनी ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

एक्स पर #TwitterDown की करीब 15,000 से अधिक पोस्ट हो चुकी है. वहीं ऐप के डाउन होने पर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

52 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago