देश

Rajasthan Politics: “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन…”, विधानसभा चुनाव में मिली हार पर सचिन पायलट ने दिया बयान

Rajasthan Politics: राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान आया है. सचिन पायलट ने कहा कि हम हर बार जमकर मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी हार जाते हैं. इस बार पार्टी को जीत का पूरा भरोसा था, लेकिन नतीजा वही हुआ कि हम हार गए.

कांग्रेस को मिली करारी हार

बता दें कि देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने दो राज्यों की सत्ता खो दी. इसके अलावा मध्य प्रदेश में पार्टी की उम्मीदों के विपरीत परिणाम आए. राजस्थान में भी कांग्रेस को हार की उम्मीद नहीं थी, लेकिन चुनाव नतीजों ने सबको चौंका दिया. कांग्रेस पार्टी को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली, बाकी अन्य राज्यों में काफी खराब प्रदर्शन रहा.

“हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन हार जाते हैं”

वहीं राजस्थान में मिली हार पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है. पायलट ने कहा कि “हम हर बार खूब मेहनत करते हैं, लेकिन पता नहीं क्यों हर पांच साल बाद हम हार जाते हैं. इस बार तो हमें जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन नतीजा वही हुआ कि हम हार गए.”

कुर्सी को लेकर सियासी खींचतान

गौरतलब है कि राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच सीएम कुर्सी को लेकर जंग छिड़ी हुई थी. हालांकि पार्टी जनता के बीच ये संदेश देने की कोशिश करती रही है कि दोनों नेताओं के बीच सब ठीक चल रहा है, लेकिन दोनों नेताओं की गुटबाजी और लड़ाई अक्सर सार्वजनिक मंचों पर भी दिखाई दी.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Politics: नंद कुमार साय ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अब लोकसभा चुनाव में आदिवासी वोटर्स को कैसे साधेगी Congress?

नंद कुमार साय ने छोड़ी पार्टी

वहीं चुनाव में मिली हार से कांग्रेस पूरी तरह उबर भी नहीं पाई थी कि उसे दूसरा झटका नंद कुमार साय ने दे दिया. नंद कुमार साय ने बुधवार (20 दिसंबर) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. नंद कुमार साय इसी साल बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे. साय आदिवासी समाज के बड़े नेता के तौर पर जाने जाते हैं. सरगुजा क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं. ऐसे में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मुश्किल हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago