यूटिलिटी

Vivo Y02: 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन जिसकी कीमत देख उछल पड़ेंगे आप!

Vivo Y02 launched in india:  आखिरकार भारत में आज यानी 5 दिसंबर 2022 को वीवो वाई02 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. नए एंट्री-लेवल Vivo Y02 स्मार्टफोन में 6.51 इंच एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी और 8 मेगापिक्सल स्टोरेज जैसे फीचर्स दिए जा रहे  हैं. तो आपको बताते हैं वीवो के इस नए हैंडसेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में

Vivo Y02 Price in India

देश में नए वीवो वाई02 स्मार्टफोन को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज के साथ सिंगल स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया गया है. हैंडसेट का दाम 8,999 रुपये तय की गयी  है. फोन को ऑर्किड ब्लू और कॉस्मिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. हैंडसेट की बिक्री Vivo E-Store और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर शुरू की गयी है . बता दे कि अभी सेल डेट का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है. गौर करने वाली बात ये  है कि Vivo Y02 को पिछले महीने इंडोनेशिया में 1,499,000 IDR (करीब 7,800 रुपये) में पेश किया गया था.

ये भी पढ़े- Driving License: दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन भी बनवा सकते हैं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए पूरा प्रोसेस

डिस्प्ले

नए Vivo Y02 स्मार्टफोन में 6.51 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले Eye Protection Mode के साथ दिया गया  है ताकि बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस आपको मिल सके. स्क्रीन पर सेल्फी कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप भी नॉच दी गई है.

बैटरी और सॉफ्टवेयर

वीवो वाई02 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी मिल रही  है. फोन की बैटरी 10W वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करती है. वीवो का यह स्मार्टफोन 5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती  है. वीवो का यह एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 12 गो एडिशन-बेस्ड Funtouch OS 12 के साथ दिया जा रहा  है.

रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर

वीवो का यह स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ मौजूद  है. वीवो वाई02 में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज भी मिलने वाली  है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जाएगा . स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक चिपसेट के साथ लॉंच किया जा रहा  है. उम्मीद है कि फोन मीडियाटेक हीलियो P22 प्रोसेसर के साथ पेश हुआ है .

 

Dimple Yadav

Recent Posts

फूलों से सजती राहें, नम आंखों से विदाई… परमिंदर सिंह झोटा के लिए सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब

नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…

13 minutes ago

‘पूरी तरह आजाद हुआ बस्तर…’, पीएम मोदी के दौरे पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…

15 minutes ago

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

58 minutes ago