यूटिलिटी

WhatsApp Tips and Tricks: अब व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल नहीं करेगी परेशान, जानें क्या है प्रोसेस

WhatsApp Tips and Tricks: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म आजकल हमारी रोजाना की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप भी इन्हीं में से एक है. समय और जरूरतों के अनुसार व्हाट्सएप पर कई नए फीचर्स और अपडेट आते रहते हैं. यूजर्स की सुरक्षा के मद्देनजर कंपनी इस एप की सिक्योरिटी पर भी खासा ध्यान देती है. देश-दुनिया में साइबर क्राइम की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अनजान कॉल्स के जरिए होने वाले स्कैम पर रोक लगाने के लिए व्हाट्सएप ने हाल में ही कुछ विशेष फीचर कुछ दिन पहले ही जारी किया गया है.

कंपनी द्वारा जारी किए गए इस नए फीचर के जरिए अनजान नंबर से आने वाली कॉल्स अब आपको परेशान नहीं कर पाएगी. जब कभी भी ऐसी कॉल आएगी वह साइलेंट रहेगी. इसके लिए आपको एक सेटिंग को चालू करना होगा, जिसके बाद ऐसी कॉल डिफॉल्ट रूप से साइलेंट रहेगी. हालांकि, कॉल किसकी है इसका पता आपको नोटिफिकेशन से चल जाएगा. आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

ऐसे रहें अनजान कॉल से दूर

अगर आप व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान कॉल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप ऐप को ओपन करें. इसके बाद ऐप की सेटिंग पर जाते हुए उसे ओपन करें. सेटिंग में आपको ‘Privacy’ का ऑप्शन मिलेगा. अब इस पर क्लिक करें. ऐसा करने के बाद आपके सामने
‘calls’ का ऑप्शन आएगा अब इसे सलेक्ट करें. जिसके बाद आपके सामने ‘Silence unknown callers’ का ऑप्शन आएगा. अब इस पर क्लिक करें.
आखिर में आपके सामने Silence unknown callers का विकल्प होगा. अब इसको सलेक्ट करते हुए ऑन कर दें.

इसे भी पढ़ें: ट्रेन चलने के 10 मिनट बाद तक नहीं पहुंचे तो कैंसिल हो जाएगा टिकट, जानें रेलवे का नया नियम

इन सारे प्रोसेस को स्टेप बाय स्टेप करना है. ऐसा करने के बाद आप व्हाट्सएप पर आ रही अनजान कॉल्स से होने वाली परेशानी से बचे रहेंगे. वहीं अगर आपको सारी प्रक्रियाओं के बाद भी ‘Silence unknown callers’ का ऑप्शन नहीं दिख रहा है तो अपने ऐप को अपडेट कर लें. इसके बाद आपको इसका विकल्प दिखने लगेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

4 minutes ago

राजधानी रांची में 1400 करोड़ की विकास योजनाएं 3 साल से ठप: टेंडर के बाद भी काम जीरो, BJP ने सरकार पर लगाया ये आरोप

RANCHI INFRASTRUCTURE CRUNCH: झारखंड की राजधानी रांची में बुनियादी ढांचे से जुड़ी 1400 करोड़ रुपये…

44 minutes ago

गुजरात में दौड़ेगी ग्रीन एनर्जी! अडानी और CMA CGM की साझेदारी से सड़कों पर उतरेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक्स

गुजरात के वापी स्थित तुम्ब कंटेनर डिपो से अब इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए कंटेनरों की…

50 minutes ago

रेलवे कर्मचारियों की दिवाली होगी रोशन! मोदी सरकार ने दी 78 दिनों के बोनस को मंजूरी, खाते में आएंगे इतने रुपये

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…

1 hour ago

एनालॉग पनीर को लेकर केंद्र, दिल्ली सरकार और FSSAI को हाईकोर्ट का नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…

1 hour ago