कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
By Shubhra Rai
पूर्व-उत्तर भारतीय राज्य मेघालय में पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प, इनसेट में सीएम संगमा.
Meghalaya Violence: पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर के बाद अब मेघालय में भी उपद्रव मचने लगा है. आज मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा गारो-हिल्स स्थित आंदोलनकारी संगठनों के साथ चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान आंदोलनकारी समूहों के साथ जुटे लोगों की भीड़ सीएमओ पर एकत्रित हुई और पथराव शुरू कर दिया. देखते ही देखते वहां बवाल मच गया.
मेघालय के मुख्यमंत्री कार्यालय के पीआरओ की ओर से कहा गया कि पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने की कोशिश की. मगर, भीड़ में शामिल लोगों ने पुलिस को भी पत्थर मारे. वहीं, पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. झड़प के दौरान 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए.
मुख्यमंत्री के पीआरओ की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री संगमा और पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) के मंत्री तुरा में मामले की निगरानी कर रहे हैं. बहरहाल, वहां हंगामा जारी है. राज्य के अन्य हिस्सों से सुरक्षाकर्मियों को बुलाया जा रहा है.
एक अधिकारी ने बताया कि आंदोलनकारी संगठनों से जुड़े लोग तुरा में शीतकालीन राजधानी के लिए भूख हड़ताल पर हैं. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा उन्हीं लोगों के चर्चा कर रहे थे.
भीड़ के हमले को लेकर सीएम संगमा ने कहा है कि सीएम ऑफिस पर पथराव करने वाले आंदोलनकारी समूहों का हिस्सा नहीं थे. सरकार ने कहा है कि घायलों को उपचार के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे. नुकसान का खर्च भी सरकार वहन करेगी.
बताया जा रहा है कि 14 दिनों से चल रही भूख हड़ताल के बाद सीएम संगमा आंदोलनकारी समूहों के साथ अपने ऑफिस में बैठक कर रहे थे. इसमें एसीएचआईके और जीएचएसएमसी सहित अन्य प्रदर्शनकारी समूह पहुंचे थे. सीएम ने आंदोलनकारी समूहों को शिलांग में चर्चा के लिए आमंत्रित किया था. कहा जा रहा है कि दोनों पक्षों में अब ये चर्चा 8 या 9 अगस्त को हो सकती है.
— भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए…
दिल्ली हाईकोर्ट ने 'एनालॉग पनीर' (नॉन-डेयरी पनीर) के खिलाफ दायर याचिका पर केंद्र, दिल्ली सरकार…
मेरठ के नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को कोर्ट ने फांसी की…
राहुल गांधी ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं के साथ…
Begusarai Acid Attack: बिहार के बेगूसराय में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर…
14 अक्टूबर 1956 को नागपुर की दीक्षाभूमि में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाकर…