दुनिया

Anju Pakistan: पाकिस्तान से अंजू बोली- मुझे प्यार करता है नसरूल्लाह, 3-4 दिन में वापस आ जाऊंगी भारत

Anju Pakistan News: राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी मुस्लिम युवक को दिल दे बैठी. उसके बाद वह उससे मिलने पाकिस्तान जा पहुंचीं. मीडिया ने इसका खुलासा किया तो अब अंजू वापस भारत आने की बात कह रही है. वो जिस युवक के लिए पाकिस्तान गई, उसका नाम नसरूल्लाह बताया जा रहा है. नसरूल्लाह का कहना है कि वो अंजू से ​शादी करेगा.

नसरूल्लाह ने मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे अंजू से मोहब्बत है. हम जल्द शादी करने वाले हैं. वहीं, अंजू ने शादी की खबरों से इनकार किया है. अंजू ने रविवार को दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर अपने हिंदुस्तानी पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी.

बता दें कि, अंजू की शादी 2007 में अरविंद नाम के युवक से हुई थी, जो कि मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है. अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू. अरविंद का कहना है कि, अंजू ने शादी के बाद अपना मजहब चेंज कर लिया था. हालांकि, अरविंद को झटका तब लगा, जब अंजू उससे दूर रहने लगी और एक दिन पाकिस्तान चली गई. अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था.

यह भी पढ़ें: फलक नाज हुईं ‘बिग बॉस’ से बाहर तो टूटा अविनाश सचदेव का दिल, जानें हाथ थामकर क्या बोले?

काफी दिनों बाद जब अरविंद को पता चला कि वो पाकिस्तान में हैं तो रविवार देर रात उसने वॉट्सऐप पर अंजू से बात की. फिर दोनों में जो बातचीत हुई, वो आप यहां देख सकते हैं—

अरविंद : क्या हाल है?
अंजू : ठीक हूं.

अरविंद : खाना खा लिया?
अंजू : हां, खा लिया.

अरविंद : तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है?
अंजू : आने की तो छोड़ो, मीडिया वाले को मेरी ID वगैरह कुछ मत देना. अलमारी में लॉक करके रख देना. अभी कुछ मीडिया वालों को दिया तो नहीं है ना, उन्हें कुछ मत देना. सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है. मेरे घर में नहीं है. कुछ मत करना, मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी. मेरी फ्रेंड है, उससे मिलने के लिए आई हूं.

अरविंद : मीडिया में क्या चल रहा है?
अंजू : मीडिया में तो जो चल रहा है, वह चल ही रहा है, मेरे पास भी आ रहा है. मीडिया तो मीडिया ही है. बाकी मुझे यह मैसेज देना था कि मेरे डॉक्यूमेंट किसी को मत देना. अलमारी में लॉक करके रख देना. मैंने बोल दिया है मीडिया वालों से मेरे घर वालों को परेशान मत करो. मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं.

अरविंद : उधर कोई शादी कर रही है क्या तू?
अंजू : दिन में बात करूंगी, ऐसा कुछ नहीं है.

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अंजू ने पाकिस्तान के नसरूल्लाह से प्रेम प्रसंग को स्वीकारा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू उसी के लिए सरहदों को लांघकर पाकिस्तान पहुंची.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बलिया में कांग्रेस भवन पर BJP का कब्जा? गंगाजल से धुला कार्यालय, कांग्रेस बोली- 72 घंटे में FIR नहीं तो होगा बड़ा बवाल

UP News: बलिया कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा फहराने के बाद सियासी…

12 minutes ago

अवमानना नोटिस पर DMRC का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली मेट्रो ने क्या-क्या बताया?

सुप्रीम कोर्ट के अवमानना नोटिस पर DMRC ने हलफनामा दाखिल कर बताया है कि प्रदर्शन…

14 minutes ago

टिहरी से त्रिशूली तक: आखिर क्यों हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं को चाहिए नई सोच और क्लाइमेट रियलिटी चेक?

तीस्ता और त्रिशूली की आपदाओं ने हिमालयी जलविद्युत परियोजनाओं की कमजोरियों को उजागर किया है.…

29 minutes ago

काम खत्म कर लौट रही थीं डॉक्टर साहिबा, सिरफिरे ने फेंका तेजाब; चौंकाने वाले खुलासे से पुलिस भी हैरान

बेगूसराय के हर्रख मोहल्ले में अस्पताल से घर लौट रही महिला डॉक्टर पर तेजाब फेंकने…

32 minutes ago

झारखंड के गांवों पर मंडराया खतरा, 700 करोड़ रुपये अटकने से सियासी घमासान

Jharkhand News: झारखंड की पंचायतों में बुनियादी विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग से…

56 minutes ago

इंकलाब जिंदाबाद आज भी क्यों गूंजता है? सड़कों पर क्या हो रहा है और लोग आखिर कहना क्या चाहते हैं?

इंकलाब जिंदाबाद का असली मतलब क्या है? भगत सिंह के विचारों से निकला यह नारा…

1 hour ago