AI चैटबॉट ChatGPT
ChatGPT: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक की दुनिया में एक क्रांतिकारी कदम है. इसी तकनीक की उपज ChatGPT की लोकप्रियता पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ी है. दावा किया जा रहा है कि ऐसा कोई सवाल नहीं है जिसका जवाब AI चैटबॉट के पास न हो.
चैटजीपीटी को बीते साल नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था. इसकी बुद्धिमता को लेकर तमाम तरह के दावों के अलावा इसके द्वारा दुनिया के सबसे कठिन परीक्षा को भी पास करने की भी बात की जा रही है. University of Pennsylvania’s Wharton School में चलने वाले MBA प्रोग्राम से लेकर इस चैटबॉट ने अमेरिका की मेडिकल परीक्षा को भी काफी अच्छे नंबरों से पास किया है. वहीं भारत की सबसे कठिन परीक्षा माने जाने वाले UPSC द्वारा आयोजित इंडियन सिविल सर्विसेज एग्जाम को भी हाल ही में चैटजीपीटी ने दिया.
ऐसे दिया ChatGPT ने UPSC एग्जाम
ChatGPT से UPSC एग्जाम दिलाने की जिम्मेदारी Analytics India Magazine (AIM) को सौंपा गया था. इस चैटबॉट से जब एग्जाम की शुरुआत में यह पूछा गया कि क्या तुम्हें यह लगता है कि तुम UPSC एग्जाम में उत्तीर्ण हो सकते हो? तो ChatGPT इसका कोई सटीक जवाब नहीं दे पाया.
इसे भी पढ़ें: अब एयरपोर्ट जाने के लिए पेपर बोर्डिंग पास की जरूरत खत्म, चेहरा देखकर होगी एंट्री
100 सवाल से ChatGPT की परीक्षा
इसके लिए UPSC Prelims 2022 के पेपर के सभी 100 सवाल AI चैटजीपीटी से पूछा गया. चैटजीपीटी इसमें से मात्र 54 सवालों का सही जवाब दे पाया. जबकि इस परीक्षा में सामान्य श्रेणी का कटऑफ 87.54 प्रतिशत था. इसे देखते हुए चैटजीपीटी को इस पेपर में फेल कर दिया गया. इस हिसाव से यह 30 प्रतिशत से फेल हो गया.
पेपर में इकोनॉमी, हिस्ट्री, ईकोलॉजी, जियोग्राफी, करंट अफेयर्स और जनरल साइंस जैसे विषय शामिल थे. बात करें चैटजीपीटी के पास उपलब्ध जानकारी की तो इसके पास अभी सितंबर 2021 तक ही जानकारी उपलब्ध है. करंट अफेयर्स को लेकर कहा जा सकता है कि शायद इस वजह से इसने गलत जवाब दिया होगा, लेकिन भूगोल और अर्थव्यवस्था के भी कई सवालों के गलत जबाव दिए. इसके अलावा अन्य विषयों में भी इसके द्वारा दिए गए कई सवाल गलत थे.
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…