देश

जब टेंडर के सवाल पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा विधायक को दिखाया आईना, जानिए क्या कहा

UP Assembly: यूपी विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन समाजवादी पार्टी के एक विधायक के सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के तीखे तेवर देखने को मिले. सपा विधायक के सवाल का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह लड़ाई 2017 के पहले के ठेकेदारों और 2017 के बाद के ठेकेदारों की लगती है. उन्होंने कहा कि जिन दो कंपनियों की बात की जा रही है ये सही है कि 2017-18 से उन्हें कई टेंडर मिले हैं, लेकिन 5 वर्षों में कई टेंडर उन्हें नहीं भी मिले हैं.

ऊर्जा मंत्री ने उदाहरण देकर कहा, “जैसे 103 नंबर का गोरखपुर का टेंडर रामा पावर कार्पोरेशन को गया, उस कंपनी को नहीं गया जिसका जिक्र किया गया. आपका ये कहना कि ईपीएफ और ईएसआईसी में घोटाला हुआ है, अभी तक ऐसा कुछ नहीं सामने आया है. जिस ठेकेदार पर सवाल उठाए जा रहे हैं वह 5 साल से ठेकेदारी कर रहा है और मैं तो 11 महीने से मंत्री बना हूं. वह भाजपा का कार्यकर्ता है इसलिए आपको चिढ़ हो रही है.”

उन्होंने यह कहते हुए सपा विधायक के आरोपों को खारिज कर दिया कि अनर्गल बातें करके आप दबाव नहीं डाल सकते. आपको ऐसी गैर-जिम्मेदाराना बातें नहीं करनी चाहिए. ये पूरा ठेका 2017-18 से चल रहा है. हमारे समय का नहीं है. लेकिन पांच सालों में इसमें कोई गड़बड़ी की रिपोर्ट नहीं आई है.

ये भी पढ़ें: UP Assembly Budget Session: 11 दिन चला यूपी विधानसभा का बजट सत्र, केवल 36 मिनट के लिए स्थगित हुई सदन की कार्यवाही

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सपा विधायक अभय सिंह को आईना दिखाया कि आप जिस कंपनी का नाम ले रहे हैं, उनको एवं अन्य कंपनियों को भी कई काम मिले हैं. किसको कौन सा काम मिला ये स्थानीय निर्णय का विषय है. उन्होंने कहा कि जब कोई गड़बड़ी नहीं है तो सिर्फ इसलिए हम उसका टेंडर रद्द नहीं कर सकते कि वह भाजपा का कार्यकर्ता है. सपा के लोग नहीं चाहते कि भाजपा के कार्यकर्ता ईमानदारी से अपनी आजीविका कमाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RBI रेपो रेट से लेकर फ्रिज-एसी और ITR तक…जानिए 1 अक्टूबर से क्या-क्या बदल जाएगा?

October 2026 Rule Changes: 1 अक्टूबर 2026 से बैंकिंग, ATM निकासी, LPG KYC, FD, स्मॉल…

10 minutes ago

बिस्तर से निकला नोटों का ढेर, अलमारी में कुबेर का खजाना! बिहार में ADM-सब रजिस्ट्रार कपल के घर रेड

बिहार में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी ब्यूरो ने पटना के एडीएम…

18 minutes ago

किराए के मकान में चल रहा था नकली नोटो का खेल! जम्मू से बरामद हुई फेक करेंसी, तीन गिरफ्तार

Jammu Fake Currency Case: जम्मू की सैनिक कॉलोनी पुलिस ने नकली करेंसी तैयार करने के…

22 minutes ago

जीवन को बदल देने वाले महामंत्र: गीता के 10 सूत्र जो रोजमर्रा की जिंदगी आसान बना सकते हैं

Life-Changing Maha Mantras: साक्षी श्री की किताब ‘जीवन को बदल देने वाले महामंत्र’ गीता के…

25 minutes ago

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

38 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

40 minutes ago