यूटिलिटी

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में किन लोगों का बिजल बिल हो गया जीरो, सरकारी ने दी ये जानकारी

PM Surya Ghar Yojana: भारत सरकार अपने देश के लोगों के लिए कई सारी योजना चलाती है. सरकार की इन योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. लोगों की आर्थिक स्थिती को देखते हुए सरकार योजनाएं लेकर आती है. गर्मियां हो या सर्दियां बिजली का बिल लोगों के लिए बेहद परेशानी का सबक बन जाता है. लेकिन अब बढ़े हुए बिजली के बिल से बचने के लिए लोगों ने उपाय खोज लिए हैं. अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं.

क्या है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना?

भारत सरकार लोगों के घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए सहायता करती है. सरकार ने इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शुरू की है. जिसके तहत बिजली का बिल भी जीरो हो जाता है. तो वहीं अगर कोई व्यक्ति 1 किलोमीटर का सोलर पैनल लगवाता है तो उसे 30 हजार रुपये की सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है. पीएम सूर्य घर योजना में किन लोगों का हुआ है बिजली बिल जीरो सरकार ने इसे लेकर सूचना की है जारी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी.

किन लोगों का बिजली बिल हो गया जीरो?

आपको बता दे प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के तहत साल 2027 तक भारत सरकार ने 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल स्थापित कर उनके बिजली के बिलों को जीरो करने का लक्ष्य रखा है. काफी हद तक सरकार का यह पूरा भी हो गया है. हाल ही में सरकार ने इसे लेकर आंकड़े भी जारी किए हैं. जिसमें 27 जनवरी 2025 तक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 8.40 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है.

जिसमें सरकार की ओर से 4308.66 करोड़ रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं. जिसमें औसतन 77,800 रुपये की सब्सिडी भेजी गई है. तो इसके अलावा इनमें से 44% लाभार्थियों के सोलर एनर्जी प्रोडक्शन और खपत के आधार पर उनके बिजली के बिल भी जीरो हो गए हैं. इनमें बात की जाए तो सबसे ज्यादा लाभ देश के इन 5 राज्यों के लोगों ने लिया है. पहले नंबर पर गुजरात है. दूसरे पर महाराष्ट्र, तीसरे पर उत्तर प्रदेश, चौथ पर केरल और पांचवें पर राजस्थान है.

यह भी पढ़ें: किसान सम्मान निधि को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होगी किस्त, फटाफट कर लें ये काम, वरना…

इस तरह कर सकते हैं योजना में आवदेन

  • अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं तो पीएम सूर्य घर योजना के तहत आवेदन करने के लिए आपको पीएम सूर्य घर योजना की ऑफिशियल वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा.
  • फिर यहां जाकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी और आवेदन के लिए फॉर्म भरना होगा.
  • फॉर्म भरने के बाद आपको डिस्कॉम से अप्रूवल मिलेगा.उसके बाद आपके घर में सोलर पैनल इंस्टॉल किया जाएगा.
  • रजिस्टर्ड वेंडर द्वारा सोलर पैनल इंस्टॉल होने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. नेट मीटर लगने के बाद और डिस्कॉम कंपनी का इंस्पेक्शन होगा.
  • उसके बाद आपको सर्टिफिकेट दिया जाएगा. फिर आपको बैंक की डिटेल जमा करनी होगी. जिसके 30 दिन के तक में सब्सिडी आपके खाते में पहुंच जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

1 hour ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

2 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

4 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

4 hours ago