देश

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, न्यूज पोर्टल ‘बलूचिस्तान टाइम्स’ और ‘बलूचिस्तान पोस्ट’ का एक्स अकाउंट बैन, भारत विरोधी कंटेंट को दे रहे थे बढ़ावा

भारत और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने एक और सख्त कदम उठाते हुए दो न्यूज पोर्टल्स बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल (X Handle) पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है. यह कार्रवाई कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ अपनाए गए आक्रामक रवैये का हिस्सा है.

इन नेताओं के X Handle ब्लॉक

सोशल मीडिया पर कार्रवाई के तहत भारत ने पहले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक्स अकाउंट्स (X Handle) पर भी भारत में रोक लगाई थी. ख्वाजा आसिफ भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी और परमाणु हमले की धमकी देने के लिए चर्चा में थे.

Pakistan के कई यूट्यूब चैनल ब्लॉक

इससे पहले, भारत ने पाकिस्तान (Pakistan) के कई प्रमुख यूट्यूब चैनलों, जैसे डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, और क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी प्रतिबंधित किया है.

केंद्र की मोदी सरकार की ये कार्रवाइयां भारत की सुरक्षा और संप्रभुता को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों का हिस्सा हैं. सरकार का कहना है कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी गतिविधियां और भारत विरोधी प्रचार देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं. बलूचिस्तान टाइम्स और बलूचिस्तान पोस्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भारत विरोधी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप है, जिसके चलते इन पर प्रतिबंध लगाया गया.

Pakistan को बेनकाब करने की तैयारी

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संबंधों में तल्खी आई है. भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पाकिस्तान (Pakistan) को आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की रणनीति अपनाई है. भारत की ये कार्रवाइयां पाकिस्तान को साफ संदेश देती हैं कि आतंकवाद और भारत विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सुरनकोट के जंगलों में मिला आतंकी ठिकाना, 5 IED और अन्य सामान के साथ बड़ी साजिश नाकाम

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी. इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित पाकिस्तानी (Pakistan) आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े ‘द रेजिस्टेंस फोर्स’ (टीआरएफ) ने ली थी, हालांकि बाद में उसने अपनी संलिप्तता से इनकार किया. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर पर कई कड़े कदम उठाए हैं. इनमें 1960 के सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, अटारी इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट को बंद करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाएं स्थगित करना शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

4 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

25 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

48 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

59 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago