Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ के किसान पथ पर चलती बस में लगी आग, दो बच्चों समेत 5 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक स्लीपर बस में अचाक आग लगने से 5 यात्रियों की जलने से मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है.

Lucknow

चलती बस में आग लगने से 5 यात्रियों की मौत.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के मोहनलालगंज इलाके में एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से 5 यात्रियों की जलने से मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बस बिहार के पटना से दिल्ली जा रही थी. हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है.

हादसे पर सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री ने जनपद लखनऊ (Lucknow) में बस में आग लगने के हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

अधिकारियों को सीएम ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है.

यह भी पढ़ें- UP News: अब चौराहों पर लगेगी मिलावटखोरों और नकली दवा कारोबारियों की फोटो, CM Yogi का सख्त निर्देश

घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है, और मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital