उत्तर प्रदेश

संभल हिंसा पर बोले प्रमोद कृष्णम, अदालत के फैसले को मानते तो यह नौबत नहीं आती

Sambhal Violence: पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए संभल हिंसा और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी.

उत्तर प्रदेश के संभल से हिंसा की घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ उपद्रवी पत्थरबाजी करते नजर आ रहे हैं. इस पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अदालत के फैसले का इंतजार और सम्मान करना चाहिए. अगर अदालत के फैसले का सम्मान किया जाता, तो आज यह नौबत नहीं आती. पुलिस प्रशासन के ऊपर हमला हुआ है, जो एक सोची-समझी साजिश है. कुछ लोग संभल को दंगों की आग में झोंकना चाहते थे.

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के कुछ नेता संभल को दंगों की आग में झोंकना चाहते हैं जो दुखद है. उन्होंने दंगा करने वालों का साथ दिया है और अब भी लगातार उन्हीं का साथ दे रहे हैं. अखिलेश यादव बहुत बड़े नेता हैं और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे हैं, ऐसे में वह दंगा करने वालों के साथ खड़े हों, यह अच्छी बात नहीं है. उनको सच का साथ देना चाहिए.

दंगा भड़काने की साजिश का आरोप

प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव पर संभल में दंगा भड़काने की साजिश का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उन पर भी एफआईआर दर्ज कराने का मांग की है.

राहुल गांधी द्वारा दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी पर आरोप लगाने को लेकर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ने अदाणी से कब-कब और कितना पैसा लिया, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहले यह बताएं.

आईएएनएस

Recent Posts

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

1 minute ago

आंगन से गायब हुआ मासूम, जंगल में मिली लाश! नवसारी की इस वारदात से दहल उठे लोग; देखें VIDEO

Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…

2 minutes ago

रतलाम में नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी की पेड़ से बांधकर धुनाई, माफी की गुहार लगाता रहा शिक्षक, बरसती रहीं चप्पलें

Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…

20 minutes ago

‘जब तक पैर साथ देंगे…’, SIR मार्च में जया बच्चन का तेवर, राहुल-अखिलेश के साथ धरने पर बैठीं विपक्ष की नेता

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…

25 minutes ago

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

33 minutes ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

33 minutes ago