दरोगा व मुख्य आरक्षियों के वेतन कटौती आदेश पर रोक, राज्य सरकार से जवाब तलब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के पुलिस उप निरीक्षकों और मुख्य आरक्षियों के वेतन पुनर्निर्धारण से वेतन कटौती और वसूली आदेश पर रोक लगाई है. कोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है और याचिकाकर्ताओं को राहत प्रदान की है.





