Cash Found in Ali Ahmad cell: नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी और प्रतिबंधित सामान मिला है. इसके बाद दो जेल अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं.
उत्तर प्रदेश की नैनी सेंट्रल जेल में बंद अली अहमद के पास से नकद रुपये और प्रतिबंधित सामान मिला है. अली अहमद 2023 में मारे गए माफिया अतीक अहमद का बेटा है, जो कई गुनाहों के लिए जेल भेजा गया था.
संवाददाता ने बताया कि हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली के पास नकदी और कुछ सामान बरामद होने के बाद से पुलिस महकमे पर सवाल उठ रहे हैं. दरअसल, डीआईजी जेल राजेश श्रीवास्तव ने मंगलवार देर शाम अचानक जेल में छापेमारी की थी, जिसमें हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली के पास से यह सामग्री बरामद हुई.
अब सवाल यह उठ रहा है कि हाई सिक्योरिटी सेल तक नकद और अन्य सामान आखिर कैसे पहुंचा? मामले में जेल अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है. डीआईजी की कार्रवाई के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल ने तत्परता दिखाते हुए डिप्टी जेलर और एक बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जो सामान बरामद हुआ, वह जेल मैन्युअल के अनुसार पूरी तरह से प्रतिबंधित है. इससे जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद और उसके गैंग आईएस-227 के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी. अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरा बेटा अली नैनी जेल में है. तीसरे बेटे असद का एनकाउंटर हो चुका है. दो अन्य बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं.
नैनी जेल में इस समय अतीक गैंग के 60 से अधिक सदस्य बंद हैं. यह घटना जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही को कठघरे में खड़ा करती है.
यह भी पढिए- क्या सोनम की कुंडली में था पति हत्या योग? किया जा रहा दावा- राजा से पहले कहीं और तय थी शादी
सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…
Delhi-NCR Weather: क्या इस बार करवा चौथ पर बादलों की वजह से चांद देखने के…
इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…
WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…
वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…