Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: चढ़ावे में चोरी के आरोपों पर महंत कमल नयन दास का बड़ा बयान, निष्पक्ष जांच की मांग

Ayodhya Ram Mandir donation controversy: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर महंत कमल नयन दास ने पूरे मामले की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, साथ ही संपत्ति में अचानक हुई बढ़ोतरी की भी जांच होनी चाहिए.

Ayodhya Ram Mandir donation controversy

Ayodhya Ram Mandir donation controversy

Ayodhya Ram Mandir donation controversy: अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के आरोपों को लेकर महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने स्पष्ट कहा है कि पूरे प्रकरण की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. महंत कमल नयन दास ने कहा कि राम मंदिर देश की आस्था का केंद्र है और यहां आने वाला चढ़ावा करोड़ों श्रद्धालुओं की श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है. ऐसे में यदि चढ़ावे के प्रबंधन को लेकर किसी प्रकार की अनियमितता या चोरी के आरोप सामने आते हैं तो उनकी गंभीरता से जांच होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति जांच में दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.

पहले साइकिल पर चलते थे अब आलीशान गाड़ियों में घूम रहे- महंत कमल नयन दास

महंत कमल नयन दास  सवाल उठाते हुए कहा कि जब जांच करने वाले लोग ही बेईमान हों तो निष्पक्ष जांच की उम्मीद कैसे की जा सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि व्यवस्था में कुछ ऐसे लोग शामिल हैं जिनकी आर्थिक स्थिति पहले सामान्य थी, लेकिन आज वे आलीशान गाड़ियों में घूमते दिखाई दे रहे हैं. महंत कमल नयन दास ने कहा, “जो लोग कभी साइकिल पर चलते थे, वे आज महंगी गाड़ियों में घूम रहे हैं. ऐसे मामलों की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर उनकी संपत्ति और संसाधनों में इतनी तेजी से बढ़ोतरी कैसे हुई.”

चोरी के मामले में निष्पक्ष जांच जरुरी

उन्होंने कहा कि मंदिर और धार्मिक संस्थाओं से जुड़ा हर मामला पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित होना चाहिए, क्योंकि यह केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है. यदि किसी स्तर पर भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसे छिपाने के बजाय उजागर किया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 8+10+11+11=4! क्या है TMC में बगावत का 40 बराबर 4 का गणित? 20 में आई 19 की लिस्ट

दोषियों को सख्त सजा मिले- महंत कमल नयन दास

महंत कमल नयन दास ने मांग की कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष एजेंसी से कराई जाए ताकि किसी भी प्रकार के संदेह की गुंजाइश न रहे. उन्होंने कहा कि सत्य सामने आना चाहिए और दोषियों को कानून के अनुसार सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. इससे श्रद्धालुओं का विश्वास मजबूत होगा और मंदिर की गरिमा भी बनी रहेगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital