Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बर्थडे पार्टी के बाद युवक की हत्या! जंगल में मिला रजत का शव, तीन दोस्त हिरासत में

Meerut Rajat murder case: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में लापता युवक रजत का खून से लथपथ शव सिंधावली गांव के जंगल से बरामद हुआ. पुलिस ने हत्या की आशंका में रजत के तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Meerut Rajat murder case

Meerut Rajat murder case

Edited by Swati Pandey

Meerut Rajat murder case: मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना सिंधावली गांव के जंगल की है, जहां शनिवार को स्थानीय लोगों ने शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. मृतक की पहचान कंकरखेड़ा क्षेत्र के नंगला ताशी गांव निवासी रजत के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि रजत गुरुवार से लापता था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे.

दोस्तों के साथ मनाने गया था बर्थडे

परिजनों के अनुसार, 25 जुलाई को रजत अपने तीन दोस्तों राहुल, नितिन और जयकुमार के साथ जयकुमार का जन्मदिन मनाने के लिए घर से निकला था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला. शनिवार को सिंधावली गांव के जंगल में उसका शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

जंगल में मिला खून से सना शव

सूचना मिलते ही कंकरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. युवक का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई. पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें: पहले से तैयार थी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की स्क्रिप्ट, बीजेपी के मंत्री ने बताया पूरा प्लान

तीनों दोस्तों से पूछताछ जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रजत के साथ आखिरी बार देखे गए तीनों दोस्तों—राहुल, नितिन और जयकुमार—को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बर्थडे पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद रजत की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया.

हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर मौत के सही कारणों का पता लगाया जाएगा. साथ ही हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital