Saraimeer Azamgarh Case image
UP Crime:शुभम/आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है. सरायमीर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक मां ने अपने तीन मासूम बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी. इस घटना में दो मासूम बेटों की मौत हो गई, जबकि आठ साल की बेटी ने अपनी सूझबूझ और साहस से खुद की जान बचा ली.
जनपद आजमगढ़ के सरायमीर थाना क्षेत्र में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला (जयप्रदा) ने अपने तीन बच्चों को साड़ी से बांधकर पोखरी में छलांग लगा दी. इस हादसे में दो और तीन साल के दो मासूम बेटों की डूबने से मौत हो गई. वहीं, आठ साल की बेटी मानवी ने हिम्मत दिखाते हुए साड़ी का बंधन खोला और बाहर निकलकर गांव पहुंची. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर महिला को बचाया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.
दवा दिलाने के बहाने घर से निकली थी महिला (Saraimeer Azamgarh accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरायमीर थाना क्षेत्र के करछा गांव की रहने वाली जयप्रदा (पत्नी बिंदलेश यादव) अपने तीन बच्चों को दवा दिलाने का बहाना बनाकर घर से निकली थीं. वह सरायमीर कस्बे में स्थित वी-मार्ट के पीछे एक पोखरी के पास पहुंचीं. वहां उन्होंने अपनी साड़ी से तीनों बच्चों को बांधा और सीधे पोखरी में छलांग लगा दी.
8 साल की बेटी ने ऐसे बचाई अपनी जान (brave child saves life)
पानी में गिरते ही आठ वर्षीय बेटी मानवी ने हिम्मत नहीं हारी. उसने किसी तरह साड़ी का बंधन खोला और तैरकर पानी से बाहर निकल आई. इसके बाद वह करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर अपने गांव पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती बताई. बच्ची की बात सुनते ही परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए और वे तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े.
पुलिस जांच में जुटी (Azamgarh police investigation)
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो वर्षीय राघव और तीन वर्षीय कृष्ण की डूबने से सांसें थम चुकी थीं. ग्रामीणों ने पोखरी में डूबी महिला को बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों मासूम बच्चों के शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है. पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- बर्थडे पार्टी के बाद युवक की हत्या! जंगल में मिला रजत का शव, तीन दोस्त हिरासत में
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




