उत्तर प्रदेश

बलिया: 10वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप, दरिंदों ने जान से मार डालने की धमकी दी थी; पता चलने पर सभी फरार; पुलिस खाली हाथ

नरेन्द्र मिश्र/बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. चार-पांच युवकों ने उससे उस वक्‍त दरिंदगी की, जब वह शौच के लिए खेत में गई थी. युवकों उसे धमकी दी थी कि किसी को बताया तो मार देंगे. उन्‍होंने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया था.

डर से नाबालिग छात्रा कई दिनों तक चुप रही. घटना का खुलासा तब हुआ, जब बुधवार को दसवीं की परीक्षा देने जाने से पहले उसे तेज दर्द हुआ. उसने परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. उसने बताया कि घटना 15 फरवरी की है. परिजनों ने तत्‍काल गड़वार थाने में तहरीर दी. जिसके बाद चार नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया

पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है. आरोपियों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई. इस घटना से इलाके में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.

छात्रा की पीड़ा और परिवार का दर्द

पीडिता के परिजनों ने कहा कि एक मासूम छात्रा, जो पढ़ाई पर ध्यान दे रही थी, उसे दरिंदगी ने बहुत ठेस पहुंचाई है. उसे हाथ में चोटें भी लगी हैं. डर और शर्मिंदगी के बोझ तले दबी मासूम ने कितना दर्द सहा, यह सोचकर भी रूह कांप जाती है. पड़ोसियों ने कहा- परिजन न्याय की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस के हाथ अभी खाली हैं. इस मामले में त्वरित कार्रवाई और पीड़िता को सुरक्षा की जरूरत है.

यह भी पढ़े: भांडेर में ‘शोले’ स्टाइल हंगामा: अवैध शराब पर सुनवाई नहीं हुई तो थाने के टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस के फूले हाथ-पांव

-भारत एक्सप्रेस

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Bharat Express Desk

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

1 hour ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago