उत्तर प्रदेश

Gorakhpur: आचार्य पंकज त्रिपाठी के भतीजे युगांक के यज्ञोपवीत संस्कार में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, कवि कुमार विश्वास समेत कई हस्तियों ने की शिरकत

Gorakhpur News: उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, योगगुरु कैलाशानंद गिरी जी महाराज, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद एक पारिवारिक आयोजन में शामिल हुए.

बता दें कि आज गोरखपुर के खजनी क्षेत्र स्थित ग्राम गाजर नरसिंह में आचार्य पंकज त्रिपाठी द्वारा यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम आयोजित कराया गया, यह कार्यक्रम गोरखपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर राम त्रिपाठी और हरिकेश राम त्रिपाठी के चिरंजीव युगांक राम त्रिपाठी के यज्ञोपवीत संस्कार उपलक्ष्य में रखा गया.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय का हुआ भव्य स्वागत

इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था. त्रिपाठी परिवार की ओर से उन्हें पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया. ग्रामवासियों और आयोजकों ने उनका भव्य स्वागत किया.

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ी

इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास, योगगुरु कैलाशानंद गिरी जी महाराज, भाजपा प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद भी उपस्थित रहे.

युगांक का यज्ञोपवीत संस्कार पारंपरिक वैदिक विधियों के अनुसार संपन्न हुआ. ग्रामीणों, मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति से यह आयोजन एक सांस्कृतिक उत्सव में परिवर्तित हो गया.

सभी अतिथियों ने त्रिपाठी परिवार को शुभकामनाएं दीं और बालक युगांक के उज्जवल भविष्य की कामना की.


⊆ समारोह की तस्वीरें ⊇


Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

2 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

28 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

30 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

58 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago