उत्तर प्रदेश

यूपी उपचुनाव से पहले सपा ने इलेक्शन कमीशन को लिखी चिट्ठी, मुस्लिम महिला वोटर्स को लेकर की ये मांग

उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने इलेक्शन कमीशन से बड़ी मांग की है. सपा ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी में कहा है कि मतदान के दौरान मुस्लिम महिलाओं की चेकिंग बुर्का हटाकर न की जाए. इसके साथ ही ये भी कहा गया है कि मतदाता पहचान पत्रों की जांच पुलिस की बजाय बूथ पर मौजूद मतदान अधिकारी से कराई जाए.

बुर्का हटाकर न हो जांच- सपा

सपा ने अपने पत्र में ये भी दावा किया है कि मतदान के दौरान बुर्का हटाकर चेकिंग करने पर मुस्लिम महिलाएं डर जाती हैं, इसलिए वह मतदान नहीं कर पाती हैं. इसलिए मतदान के दौरान पुलिस हस्तक्षेप न करे.

बीजेपी कर सकती है विरोध

समाजवादी पार्टी की ओर से की गई इस मांग पर सियासी बवाल मच सकता है, क्योंकि बीजेपी वोटिंग के दौरान मुस्लिम महिलाओं के बुर्के पर पहले से सवाल उठाती रही है. भाजपा हमेशा चुनावों के दौरान आरोप लगाती है कि बुर्का पहनकर मुस्लिम महिलाएं फर्जी मतदान भी करती हैं, क्योंकि उनका चेहरा खुला न होने के चलते मतदान केंद्र पर मौजूद कर्मचारी पहचान उजागर नहीं कर पाते हैं.

बीजेपी ने की थी मांग

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की दिल्ली ईकाई ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि मास्क या फिर बुर्का पहन कर आने वाले मतदाताओं की पूरी जांच की जाए, उसके बाद ही उन्हें वोट डालने दिया जाए.

यह भी पढ़ें- ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे के समर्थन में उतरा संत समुदाय, हिंदुओं से की ये खास अपील

9 सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि 20 नवंबर को यूपी की 9 विधानसभा सीटों (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझावां (मिर्जापुर), शीशमऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) पर मतदान होना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

11 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

12 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

47 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

60 minutes ago