उत्तर प्रदेश

“पहले यूपी के शहर भी मुर्शिदाबाद की तरह दंगों की आग में जलते थे”, विपक्ष की चुप्पी पर CM Yogi का तंज, बोले- इनके मौन ने इन्हें चौराहे पर…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला. मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और बांग्लादेश की घटनाओं पर इनकी चुप्पी ने इन्हें चौराहे पर नंगा खड़ा कर दिया है.

CM Yogi पिछली सरकार पर जमकर बरसे

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर प्रदेश में भ्रष्टाचार, जातिवाद और माफियावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने योजनाओं में घोटाले कर लंदन में होटल बनाए, वही लोग प्रदेश को लूटने और जातियों में बांटने के लिए जिम्मेदार हैं.

मुर्शिदाबाद की घटना का जिक्र करते हुए CM Yogi ने विपक्ष की चुप्पी पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग, जिन्होंने भ्रष्टाचार, जातिवाद, माफियावाद और परिवारवाद से अपना साम्राज्य खड़ा किया, वही लोग अब मुर्शिदाबाद जैसे मामलों पर मौन हैं. बांग्लादेश की घटनाओं पर इनकी चुप्पी ने इन्हें चौराहे पर नंगा खड़ा कर दिया है.

CM Yogi ने कहा कि उनकी सरकार ने यूपी को दंगा और माफिया मुक्त बनाया है. पहले हर जिले में माफिया पूरी व्यवस्था को नियंत्रित करते थे, ठेके लेते थे, दंगे करवाते थे और महिलाओं व व्यापारियों को परेशान करते थे. लोग त्योहारों पर सशंकित रहते थे. अब यूपी में त्योहार शांतिपूर्ण और भव्यता के साथ मनाए जाते हैं. जो हाल आज मुर्शिदाबाद का है, वही कभी यूपी में मुजफ्फरनगर, बरेली, अलीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों का हुआ करते थे.

वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया होते थे- CM Yogi

मुख्यमंत्री ने पूर्वी यूपी में इंसेफलाइटिस जैसी घातक बीमारी के उन्मूलन को अपनी सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि 40 वर्षों में इस बीमारी से 50,000 बच्चों की मौत हुई, इनमें से ज्यादातर बच्चे अल्पसंख्यक समाज के होते थे, लेकिन किसी नेता के आंसू नहीं बहे. विपक्ष ने कभी इंसेफलाइटिस बीमारी पर ध्यान नहीं दिया क्योंकि बच्चे वोट बैंक नहीं होते. पहले ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ होते थे, आज ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज’ हैं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं.

CM Yogi ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उदाहरण देते हुए बताया कि 2016 में बिना किसी तैयारी के इसका शिलान्यास कर दिया गया, तब 15,200 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट अनियमितताओं से भरा था. हमारी सरकार ने इसे रद्द कर दोबारा से प्रोजेक्ट को डिजाइन किया और पूरी परियोजना को केवल 11,800 करोड़ रुपए में पूरा किया, जिससे जनता के पैसे की लूट रोकी गई. यह वही पैसा है, जिसे लूटकर इंग्लैंड में होटल बनते हैं.

यह भी पढ़ें- सपा पर फिर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, लगाए ये गंभीर आरोप, दलितों से बहकावे में ना आन की अपील

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर शिवाजी, महाराणा प्रताप और राणा सांगा जैसे महापुरुषों का अपमान करने और औरंगजेब, बाबर और जिन्ना जैसे राष्ट्र को तोड़ने वालों का महिमामंडन करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग वोट बैंक के लिए प्रोपगंडा करते हैं और समाज में विद्वेष फैलाते हैं. हमें एक समृद्ध यूपी, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के लिए राष्ट्रनायकों का सम्मान करना बहुत जरूरी है. प्रधानमंत्री के पंचप्रण का एक संकल्प यह भी है कि राष्ट्रनायकों का हमें सम्मान करना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य…’, पीएम मोदी ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को दी जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जन्मदिन की बधाई देते हुए…

4 minutes ago

पीएम किसान की 24वीं किस्त पर आई बड़ी अपडेट! 16 दिन बीते, जानिए कब मिल सकता है दिवाली का बड़ा तोहफा

PM Kisan Update 2026: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को 24वीं…

10 minutes ago

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में फूटा भाईजान का गुस्सा! काजी तौकीर की लगी क्लास

'बिग बॉस 20' में हाल ही में आए वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल को शो के…

28 minutes ago

Petrol Diesel Prices Today: इन बड़े शहरों में 110 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल! फ्यूल भरवाने से पहले चेक कर लें आज के ताजा रेट

Petrol Diesel Prices Today: आज (शनिवार) सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों…

32 minutes ago

पड़ोसी देश में फिर भड़का ‘जिहादी तांडव’! रातों-रात 35 परिवारों को छोड़ना पड़ा अपना ही गांव, जानिए वजह

Pakistan News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक ईसाई व्यक्ति पर ईशनिंदा का आरोप लगने…

42 minutes ago