उत्तर प्रदेश

सिंगापुर दौरे पर CM योगी: यूपी में ₹6,650 करोड़ के निवेश और 20 हजार नौकरियां की राह खुली, अगला पड़ाव जापान

Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं. उनका सिंगापुर जाना उत्तर प्रदेश वासियों के लिए सौगात भरा है, वहां के यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ कुल ₹6,650 करोड़ के तीन महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं. इनसे राज्य में हजारों नौकरियां पैदा होंगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी.

सीएम योगी आज सिंगापुर पहुंचे है. उनका यह दौरा 23-24 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद वे जापान जाएंगे. मुख्य मकसद वैश्विक निवेशकों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है. योगी सरकार प्रदेश को भारत का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की कोशिश कर रही है. बेहतर कनेक्टिविटी, पारदर्शी नीतियां और आसान व्यवसाय करने का माहौल निवेशकों को लुभा रहा है.

₹6,650 करोड़ के 3 बड़े समझौते

यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ तीन एमओयू साइन हुए हैं. पहला समझौता जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास 100 एकड़ जमीन पर इंटरनेशनल थीम आधारित टाउनशिप बनाने का है. इसमें ₹3,500 करोड़ का निवेश होगा. यह प्रोजेक्ट 12,000 लोगों को रोजगार देगा. दूसरा एमओयू कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 50 एकड़ में लॉजिस्टिक्स पार्क के लिए है. यहां ₹650 करोड़ निवेश से 7,500 नौकरियां आएंगी. तीसरा समझौता नोएडा या ग्रेटर नोएडा में हाइपरस्केल डेटा सेंटर पार्क के लिए है. इसकी लागत ₹2,500 करोड़ है और 40 मेगावाट क्षमता वाला यह पार्क डेटा सेक्टर को मजबूत करेगा. कुल मिलाकर इन तीनों प्रोजेक्ट्स से लगभग 20,000 युवाओं को नौकरी मिलेगी.

 

अन्य महत्वपूर्ण बैठकें और चर्चाएं

सीएम योगी ने डीबीएस बैंक की सीईओ टैन सू शान से मुलाकात की. ग्रीन हाइड्रोजन, सौर ऊर्जा और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर बात हुई. डीबीएस बैंक यूपी के सहकारी बैंकों के डिजिटलीकरण में मदद कर सकता है. इससे ग्रामीण किसानों को बेहतर वित्तीय सेवाएं मिलेंगी. इसके अलावा जीआईसी और टेमासेक जैसे संगठनों से भी बैठकें हुईं. निवेश के नए रास्ते खुल रहे हैं.

सीएम योगी की भविष्य की योजनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब ग्लोबल निवेश के लिए सबसे पसंदीदा जगह बन चुका है. उन्होंने यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप को डेटा सेंटर विस्तार के लिए लखनऊ आने का न्योता दिया. जेवर टाउनशिप प्रोजेक्ट 2027 तक शुरू हो सकता है. लॉजिस्टिक्स पार्क भी इसी समयसीमा में चालू होगा. ये निवेश प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे खोलेंगे.

समझौतों से उत्तर प्रदेश के लिए फायदे

ये समझौते राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और टेक्नोलॉजी को बूस्ट देंगे. जेवर एयरपोर्ट के पास थीम्ड टाउनशिप पर्यटन और रियल एस्टेट को बढ़ावा देगी. लॉजिस्टिक्स पार्क निर्यात और व्यापार को आसान बनाएगा. डेटा सेंटर डिजिटल इंडिया और आईटी सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित होगा. कुल मिलाकर यह दौरा यूपी के लिए ऐतिहासिक साबित हो रहा है. सरकार लगातार निवेश लाने के प्रयास कर रही है.

सीएम योगी दौरे के बाकी दिनों में और कंपनियों से बैठकें होंगी. सिंगापुर के बाद जापान में भी निवेश पर फोकस रहेगा. योगी सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर उद्योग लगें और लाखों नौकरियां पैदा हों. यह सफलता राज्य की छवि को और मजबूत करेगी.

ये भी पढ़ें: हंगामे के बीच पेश हुआ Chhattisgarh Economic Survey: GSDP 6.31 लाख करोड़ का अनुमान; जानें कृषि, सेवा और प्रति व्यक्ति आय के आंकड़े

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

Chief Sub Editor – BharatExpress.Com | Mr. Vijay Ram is a seasoned Hindi digital journalist and editorial team leader with over 10 years of extensive experience across digital and print media. Serving as Chief Sub Editor and Shift In-charge at Bharat Express Digital since July 2023, he leads editorial desk, overseeing daily news operations, content curation, evergreen storytelling, and high-impact digital presentations. Associated with Bharat Express since its foundational phase, Mr. Ram has published over 9,000 articles on Bharat Express Hindi (surpassing 19,000+ published stories across his career), including more than 1,500 byline stories and 800+ Web Stories, while spearheading digital coverage and editorial portfolios for the national conclaves, keynote addresses, and columns ('Najariya', 'Mudde Ki Parkh', and 'Meri Baat') of CMD and Editor-in-Chief Mr. Upendrra Rai. Prior to Bharat Express, he held key editorial roles at ABP News, Oneindia Hindi, and Rajasthan Patrika (Jaipur) across national, international, state, agriculture, and feature desks. A Reuters-certified digital journalist holding a Master of Arts in Journalism and Mass Communication from Swami Vivekanand Subharti University, Meerut, his expertise spans SEO, Google Analytics, audience growth, and multimedia packaging across national affairs, geopolitics, defence strategy, space science, women's self-reliance, offbeat narratives, and Indian spiritual heritage.

Recent Posts

28 नवंबर को दीपथुन पर जलाएं दीप, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; नप गए अधिकारी

सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के तिरुपरमकुंड्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथुन पर 28 नवंबर को दीप…

1 hour ago

सत्येंद्र जैन की बढ़ी मुश्किलें, जमानत रद्द करने की याचिका पर हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड टेंडर घोटाले में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत…

1 hour ago

महादेव बेटिंग ऐप मामला; वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं

महादेव बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर को सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल राहत…

1 hour ago

पश्चिम बंगाल में संविदाकर्मियों की बल्ले-बल्ले, वेतन में 8 हजार रुपये तक का इजाफा; जानें और क्या बदला

पश्चिम बंगाल सरकार ने VB-G RAM G परियोजना के संविदाकर्मियों के मासिक मानदेय में 6,000…

1 hour ago

IPL-2027 पर MI की नजर: न..न..करते कप्तानी के लिए कैसे माने रोहित शर्मा?

Rohit Sharma Returns As MI Captain: मुंबई इंडियंस ने IPL 2027 से पहले रोहित शर्मा…

2 hours ago

‘…लिपलॉक’, इंडियन आइडल के सेट पर ये क्या बोल गए इमरान हाशमी? हंसी से लोटपोट हुए सब

'इंडियन आइडल: लेजेंड्स रिटर्न' के सेट पर एक्टर इमरान हाशमी की जुबान फिसल गई और…

2 hours ago